आदेश के नये सुपर स्पेशियलिटी विंग में जल्द शुरू होगी अत्याधुनिक कैथ लैब : डा. गिल

आदेश के नये सुपर स्पेशियलिटी विंग में जल्द शुरू होगी अत्याधुनिक कैथ लैब : डा. गिल।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र आदेश : आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भू-तल पर नये सुपर स्पेशियलिटी विंग को जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कैथ लैब की सौगात मिलने वाली है। इस बात की जानकारी देते हुए आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा.एच.एस. गिल ने बताया कि भू-तल पर नये सुपर स्पेशियलिटी विंग में आने वाले रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिलने लगी हैं और अनुभवी चिकित्सक रोगियों को उपचार देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नये सुपर स्पेशएलिटी ब्लॉक में न्यूरो, कॉॢडयोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी की ओपीडी शुरू हो चुकी है और बड़ी संख्या में रोगी इसका लाभ ले रहे हैं। डा. एच.एस. गिल ने कहा कि आदेश ग्रुप का प्रयास है कि मेडिकल सुविधाओं के क्षेत्र में हर तरह की सुविधा और उपचार मोहड़ी के आदेश अस्पताल में मिल सके और इसके लिए उनके साथ-साथ यहां के चिकित्सक व स्टॉफ भी पूरी तरह से योगदान दे रहे हैं। डा. गिल ने बताया कि जल्द ही इस नये विंग में नये आईसीयू, नये सीयू, नयी कैथ लैब की सौगात मिल जाएगी और सभी तरह के आप्रेशन भू-तल के नये विंग में भी शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आदेश अस्पताल ऐसा अस्पताल है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल सेवाएं एक ही छत के नीचे देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी गंभीर रोग के लिए लोगों को अन्य प्रदेशों में जाने की आवश्यकता नहीं है और जनता आदेश में गंभीर बीमारियों का उपचार कम खर्च पर ले रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਹੱਦੀ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਸਮਤੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਜਵਾਨਾ ਨਾਲ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਰੱਖੜੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ- ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ

Tue Aug 29 , 2023
ਸਰਹੱਦੀ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਸਮਤੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਜਵਾਨਾ ਨਾਲ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਰੱਖੜੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ- ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 29 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜਿਲ੍ਹਾ ਮਹਾ ਮੰਤਰੀ ਸਰਹੱਦੀ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਸਮਿਤੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ) ਵੱਲੋ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰਾਂ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਜਾ ਕੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement