राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखा रहे हैं विद्यार्थी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – धर्मचंद वर्मा।

प्रत्येक राज्य से 9 विधाओं में 18 प्रतिभागी शामिल हैं।

कुरुक्षेत्र, 9 जनवरी : शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में आयोजित राष्ट्र स्तरीय कला उत्सव चल रहा है जो 12 जनवरी चलेगा। सहायक परियोजना संयोजक सतबीर कौशिक ने बताया कि 1 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित कला उत्सव में सभी राज्यों के अपने अपने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक लड़की तथा एक लड़का कुल 9 विधाओं में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। प्रत्येक राज्य से 18 प्रतिभागी 9 लड़के तथा 9 लड़कियां इसमें प्रतिभा प्रस्तुत कर रहे हैं। हरियाणा राज्य के भी अट्ठारह छात्र-छात्राएं भी इसमें अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। कौशिक ने बताया कि हरियाणा राज्य का कोआर्डिनेशन सेंटर जिला कुरुक्षेत्र को बनाया गया है। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के केशव सदन में विद्यार्थी अपनी ऑनलाइन प्रस्तुति राष्ट्रीय स्तर पर दे रहे हैं। इसी श्रंखला में आज क्लासिकल डांस में जयंत राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के छात्र तथा ओ पी जिंदल हिसार की नव्या छात्रा ने अपनी प्रस्तुति दी। इससे पहले म्यूजिक वोकल म्यूजिक क्लासिकल विजुअल आर्ट टुडे 3D और टॉयज एंड गेम्स म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल की प्रस्तुति हो चुकी है। इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी छात्र जीवन में ही उच्च कोटि के कलाकार बनने की क्षमता हासिल कर लेते हैं। यह शिक्षा विभाग का बहुत ही प्रशंसनीय और सराहनीय कार्यक्रम है। कार्यक्रम की स्टेट कोऑर्डिनेटर सोनाली ने बताया कि हरियाणा राज्य इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी करता रहा है। जिला कुरुक्षेत्र में इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी विनोद कौशिक जिला परियोजना संयोजक को बनाया गया है और सहायक के तौर पर सतवीर कौशिक भी इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। टेक्निकल टीम में गौतम दत्त, राजन मित्तल, विवेक पठानिया व दिनेश महला भी इस कार्यक्रम को संचालित करने में बहुत अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।
राष्ट्रीय कला उत्सव में प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत जगन्नाथ पुरी के मार्गदर्शन में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गांव मेघा माजरा में लंगर का आयोजन

Sun Jan 9 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – धर्मचंद वर्मा। खालसा पंथ की स्थापना करने वाले सिखों के 10 वें गुरु गोबिंद सिंह हैं : महंत जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 9 जनवरी : तीर्थों की संगमस्थली एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव मेघा माजरा में रविवार को अखिल भारतीय श्री […]

You May Like

advertisement