कन्नौज: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

अवनीश कुमार विश्वास

कन्नौज। संस्था भारती संस्कृति सेवा सुरक्षा समिति के माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मड़पुरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।संस्था की ओर से विद्यालय में चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इन्द्र नारायण दुबे ने सड़क सुरक्षा पर अपने विचार रखे । विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन किशोर बाजपेई ने बच्चो को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। बच्चो को सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान चित्र प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान शिवानी कक्षा 10 की छात्रा ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान अभिषेक और तीसरा स्थान साक्षी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक सुशील तिवारी , दुर्गा प्रशाद , मुकेश दीक्षित , ब्रजभान सिंह शाक्य ,श्यामा प्रसाद , धीरेन्द्र शुक्ला , संस्था प्रमुख सौरभ दुबे ,वक्ता शिव गोपाल , मो मुनब्बर ,अर्पित सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों का बटन दबाकर सांसद सुब्रत पाठक ने किया लोकार्पण

Tue Nov 1 , 2022
कन्नौज क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों का बटन दबाकर सांसद सुब्रत पाठक ने किया लोकार्पण ब्लॉक के आला अधिकारी भाजपा नेता कार्यक्रम में रहे उपस्थित। रिपोर्ट अवनीश कुमार तिवारी कस्बा हसेरन के ब्लॉक मुख्यालय सभागार मे क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों के लोकार्पण का कार्यक्रम किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में […]

You May Like

advertisement