श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम : पूजा शर्मा

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 अगस्त : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या पूजा शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में बच्चों की भागीदारी उनके विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह उन्हें सहयोग करना, विचारों का आदान-प्रदान करना, और विभिन्न दृष्टिकोणों का सम्मान करना सिखाता है।
उन्होंने बताया कि रेस प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं के छात्र अरमान ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं इसी कक्षा की छात्रा रश्मित ने तृतीय स्थान हासिल किया। तन्वी कश्यप ने पेंटिंग प्रतियोगिता में अपनी कला का जादू बिखेरते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, कक्षा तीसरी के छात्र रश्वित ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री शिव शक्ति मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Wed Aug 6 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 अगस्त : कुरुक्षेत्र के रामनगर में गली नम्बर एक में स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर, में सावन मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, मिसरी, बेल पत्थर चढ़ाकर विधिवत् पूजा अर्चना की। मंदिर […]

You May Like

advertisement