नदियों को प्रदूषण से बचाने व आस्था के सम्मान की एक मुहिम : सुभाष चंद

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मंदिरों में चढ़ावे के बाद बचे फूलों व सामग्री के निस्तारण को लेकर रणनीति पर हुआ मंथन।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने उद्योग जगत के लोगों के साथ की बैठक।

कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई : स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि मंदिरों और तीर्थों पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले फूल और अन्य पूजा सामग्री इस्तेमाल के बाद नदियों में बहाई जा रही है, जिसकी वजह से नदियां प्रदूषित हो रही है। वर्षों से जारी इस व्यवस्था को बदलने के लिए स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा गंभीरता से विचार कर रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कुरुक्षेत्र में उद्योग जगत के चुनिंदा लोगों के साथ आज व्यापक विचार विमर्श किया। बैठक में उद्योगपतियों से मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूलों के निस्तारण को लेकर गहन मंथन किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने व्यापारियों से इसको लेकर ठोस कार्य योजना बनाने का आग्रह किया जिस पर व्यापारियों ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने पर सहमति जताई।
मिशन उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के हर गांव शहर में ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जहां हर रोज हजारों टन फूलों व अन्य पूजा सामग्री को मंदिरों में चढ़ाने के बाद इधर-उधर कूड़ेदान आदि में डाल दिया जाता है अथवा नदियों में प्रवाहित कर दिया जाता है। इसके कारण मंदिरों और तीर्थों की स्वच्छता पर असर पड़ता है साथ ही नदियों भी प्रदूषित होती है। अब इस व्यवस्था को बदलने का समय आ गया है हमें इस पर गंभीरता से सोचना होगा। उन्होंने कहा कि मंदिरों में चढ़ाने के बाद बचे फूलों का व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे जहां फूलों का निस्तारण होगा साथ ही नदिया भी प्रदूषित होने से बचेगी। यह एक अच्छी पहल होगी जिसे पायलट के तौर पर कुरुक्षेत्र से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के जल्द ही सिरे चढऩे की उम्मीद है।
इस अवसर पर उद्योगपति रवि सिंगला, स्वच्छ भारत मिशन से पवन शर्मा, महेंद्र सिंगला, विनोद सिंगला तथा अवनी गुप्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरस्वती नदी के रिचार्जिंग व्यवस्था से 10 किलोमीटर तक के भूजल स्तर नीचे जाने से रुका

Sun Jul 6 , 2025
सरस्वती नदी के रिचार्जिंग व्यवस्था से 10 किलोमीटर तक के भूजल स्तर नीचे जाने से रुका वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक किसानों ने अपने टयबवैलों में नहीं डाले पाइप, 3 सालों से सरस्वती में छोड़ा जा रहा है पानी। कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई : सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह […]

You May Like

Breaking News

advertisement