गेहूं खरीद कार्य के प्रबंधों में जरा सी लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई : सुभाष सुधा

गेहूं खरीद कार्य के प्रबंधों में जरा सी लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई : सुभाष सुधा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने थानेसर अनाजमंडी का किया औचक निरीक्षण।
अधिकारियों को पैच वर्क कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश।
बारदाने की कमी को लेकर खादय आपूर्ति विभाग के निदेशक से दूरभाष पर की बातचीत।
उठान कार्य में नहीं सहन होगी लापरवाही।

कुरुक्षेत्र 7 अप्रैल : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की अनाज मंडियों और खरीद केन्द्रों पर गेहूं के खरीद कार्य के प्रबंधों में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस सीजन में अधिकारी कर्मचारी पूरी गंभीरता के साथ गेहूं की खरीद कार्य को करेंगे। इसके साथ ही मंडियों में किसानों, व्यापारियों और मजदूरों के लिए सरकार की हिदायतों के अनुसार सभी पुख्ता इंतजाम पूरे होने चाहिए।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सोमवार को थानेसर अनाजमंडी में गेहूूं खरीद कार्य को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने थानेसर अनाजमंडी का औचक निरीक्षण कर गेहूं की नमी को चैक किया। यहां पर किसानों, व्यापारियों और मजदूरों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। इस बातचीत के दौरान मिली फीडबैक के आधार पर पूर्व राज्यमंत्री ने मौके पर ही खादय आपूर्ति विभाग के निदेशक से दूरभाष पर बातचीत कर बारदाने की कमी की समस्या को दूर करने के लिए कहा। इसके साथ ही ट्र्रांसपोर्ट की एजेंसी नियुक्त करने से सम्बन्धित तमाम औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीजन के दौरान व्यापारियों को बारदाने की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी मंडियों में पर्याप्त संख्या में बारदाना उपलब्ध करवाया जाए। इसके साथ ही सभी एजेंंसियों के अधिकारी खाली स्पेश का प्रबंध करना सुनिश्चित करेेंगे और सीजन के दौरान उठान कार्य में भी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। अगर उठान कार्य को लेकर किसी व्यापारी की उठान एजेंसी के खिलाफ भ्रष्टाचार से सम्बन्धित कोई शिकायत मिली तो सरकार द्वारा कार्रवाई करने में देरी नहीं की जाएगी। इसलिए उठान का कार्य सुचारू रूप से किया जाना चाहिए। इस विषय को अधिकारी गंभीरता से लेंगे और उठान कार्य पर पैनी निगाहें भी रखेंगे।
उन्होंने मंडी में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीजन के दौरान नियमित रूप से मंडियों की साफ सफाई की व्यवस्था को बनाएं रखना होगा। इसके साथ ही शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। इस सीजन में व्यापारियों, मजदूरों और किसानों को पीने की पानी की समस्या नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर मंडी एसोसिऐशन के पदाधिकारी और सभी अधिकारी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को प्रदेशवासियों को देंगे सौगात।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हरियाणा में आ रहे है। इस दौरान हिसार को एयरपोर्ट और यमुनानगर को थर्मल प्लांट की करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में की जा रही है।
ऐलिवेटिड रेल ट्रैक परियोजना का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा ऐलिवेटिड रेल ट्रैक परियोजना का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इस परियोजना के तहत पुराने रेलवे स्टेशन के भवन का निर्माण किया जाना है और उसको ट्रैक की लाइन से जोडकर बनाया जाएगा। इस परियोजना पर सरकार नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान राम सत्यम् शिवम् सुन्दरम् के त्रिवेणी हैं : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

Tue Apr 8 , 2025
भगवान राम सत्यम् शिवम् सुन्दरम् के त्रिवेणी हैं : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु मैत्री संघ हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम के संस्थापकसमर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया द्वारा रचित ग्रंथ श्री सिद्धार्थ […]

You May Like

advertisement