25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा का हुआ शुभारंभ

खिलाड़ी अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन से करें क्षेत्र और प्रदेश का नाम रौशन- विधायक श्री किरण देव

जगदलपुर, 22 जुलाई 2025/ विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने कहा कि खिलाड़ी अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन से न केवल अपने विद्यालय और क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रौशन करें। बस्तर जैसे आदिवासी और दूरस्थ अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन, संसाधन और मंच देने की। देश में 1960 में शुरू हुए सुब्रतो कप जैसे स्पर्धाएं खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को शालेय स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती है। विधायक श्री किरण देव मंगलवार को स्थानीय पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा शुभारंभ कार्यक्रम को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे।

           विधायक श्री किरण देव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने सहित उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। यदि खिलाड़ी खेलभावना के साथ पूरे समर्पण के साथ खेलेंगे तो निश्चित ही आने वाले समय में देश के लिए भी खेल सकते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर श्री संजय पाण्डे ने खिलाड़ियों से कहा कि हर प्रतियोगिता में जीत-हार अवश्यंभावी है, लेकिन खेलभावना के साथ अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन का अलग महत्व है और यही एक खिलाड़ी की विशिष्ट पहचान है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारपोरेशन श्री श्रीनिवास राव मद्दी ने खिलाड़ियों को दक्षता के साथ प्रतिभा दिखाने की अपनी शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों को सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा के सुचारू रूप से आयोजन सुनिश्चित करने कहा। वहीं नागरिकों एवं खेलप्रेमियों से स्पर्धा के दौरान उपस्थित रहकर इन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किए जाने का आग्रह किया।

       कार्यक्रम के आरंभ में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल ने बताया कि इस चार दिवसीय 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा के आयोजन में प्रदेश के पांच जोन बस्तर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा के 240 खिलाड़ी तथा  50  खेल प्रशिक्षक एवं टीम मैनेजर शामिल हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में 15 एवं 17 वर्ष आयु समूह बालक वर्ग के खिलाड़ी तथा 17 वर्ष उम्र समूह बालिका वर्ग के खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे हैं। इस स्पर्धा के विजयी टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री किरण देव ने स्पर्धा के विधिवत उदघाटन की घोषणा की। वहीं राष्ट्रीय खिलाड़ी अमृता पोड़ियामी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ स्पर्धा में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने की शपथ दिलाई। आरंभ में आयोजकों सहित खिलाड़ियों के द्वारा अतिथियों को बैज लगााकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंण्डावी, नगरपालिक निगम के अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवागंन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी, गणमान्य नागरिक और संचालक लोक शिक्षण के प्रतिनिधी श्री अनिल मिश्रा, संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा श्री राकेश पाण्डे तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रधानचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत मे जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अखिलेश मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

23 जुलाई को वृहद पौधरोपण महाअभियान में सभी अधिकारी अनिवार्यतः सहभागी बनें

Tue Jul 22 , 2025
कलेक्टर ने समय की सीमा बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश उत्तर बस्तर कांकेर 22 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर लंबित एवं अपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने […]

You May Like

advertisement