यात्रियों की सुविधा हेतु भरोली और सुजानपुर रेलवे स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु गर्डर की सफल लॉन्चिंग


मंडल कार्यालय, फिरोजपुर दिनांक-31.05.2023

“यात्रियों की सुविधा हेतु भरोली और सुजानपुर रेलवे स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु गर्डर की सफल लॉन्चिंग”

भारतीय रेलवे में तीव्र गति से यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में फिरोजपुर मंडल ने दिनांक 30.05.2023 को भरोली एवं सुजानपुर रेलवे स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु गर्डर की सफल लॉन्चिंग की। मंडल द्वारा विस्तृत योजना बनाने के बाद यह कार्य किया गया क्योंकि दो फुट ओवर ब्रिज एक साथ लॉन्च करने की आवश्यकता थी। सभी कार्य सुचारू रूप से हो, यह सुनिश्चित करने के लिए दो टीमों को स्टेशनों पर तैनात किया गया थाl भरोली और सुजानपुर रेलवे स्टेशनों के यार्ड में गर्डर की लॉन्चिंग इंजीनियरिंग, मेकैनिकल, टी आर डी तथा ब्रिज विभागों ने साथ मिलकर 6 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के दौरान तय समय में कर लिया गया। 140 टन उच्च क्षमता वाली रेलवे क्रेन का उपयोग करके यह कार्य पूरा किया गया। गर्डर लॉन्चिंग हेतु एक रेलवे क्रेन लुधियाना से भरोली तथा दूसरी पठानकोट से सुजानपुर रेलवे स्टेशन लाई गई थी। गर्डर का वजन 38 टन है। FOB के निर्माण से यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में सुरक्षित एवं आरामदायक आवागमन की सुविधा मिलती है और उन्हें रेलवे लाइन क्रॉस नहीं करना पड़ता हैl इससे यात्रियों की सुरक्षा संरक्षित रहती हैl

भरोली एवं सुजानपुर जो कि पठानकोट और जम्मू तवी रेल खंड के मेन लाइन पर स्थित है l इन दोनों स्टेशनों के व्यस्ततम यार्ड में यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले दो वर्षों से पेंडिंग इस कार्य को 6 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेकर निष्पादित किया गयाl इस ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान साहनेवाल से जम्मू तवी रेल खंड के बीच अनेक मेंटेनेंस का कार्य भी किया गयाl बह्मने बाड़ी रेलवे स्टेशन पर दिनांक 29.05.2023 तथा 30.05.2023 को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया थाl इसी का फायदा उठाते हुए भरोली एवं सुजानपुर रेलवे स्टेशनों पर गर्डर की सफल लॉन्चिंग की गईl

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਗੱਟੀ ਰਾਜੋ ਕੇ ਸਕੂਲ'ਚ ਸਨਮਾਨ ਸਮਾਰੋਹ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੁੱਧ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਸਮਾਗਮ ਆਯੋਜਿ

Wed May 31 , 2023
ਗੱਟੀ ਰਾਜੋ ਕੇ ਸਕੂਲ’ਚ ਸਨਮਾਨ ਸਮਾਰੋਹ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੁੱਧ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਸਮਾਗਮ ਆਯੋਜਿਤ। ਸਰੀਰਕ ਤੇ ਮਾਨਸਿਕ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਸੰਤੁਲਿਤ ਖੁਰਾਕ ਜ਼ਰੂਰੀ: ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਭੁੱਲਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 31 ਮਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵ ਦੁੱਧ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ […]

You May Like

Breaking News

advertisement