त्याग और ममता की मूर्त के समक्ष, नतमस्तक है संपूर्ण संसार : सुखबीर

त्याग और ममता की मूर्त के समक्ष, नतमस्तक है संपूर्ण संसार : सुखबीर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

बालघर में नन्हे बच्चों ने मनाया मातृ दिवस।

कुरुक्षेत्र, 14 मई : सारे संसार में नहीं मिलता बेशुमार इतना, सुकून मिलता है मां के प्यार में जितना। इन पंक्तियों का गुणगान करते हुए श्रीमद भगवत गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अपनी मां के प्रति प्रेम को दर्शाते हुए मातृ दिवस मनाया।
मां के प्यार से ज्यादा कुछ अनमोल नहीं होता है। इसी भाव को सम्मान रखते हुए विद्यालय के सभी विद्यार्थियों की विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता रही। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता, कार्ड मेकिंग, कविता लिखो व सुनाओ, बुलेटिन बोर्ड ( प्रश्न उत्तर), फूलदान सजाओ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सभी विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ मातृ भाव और प्रेम को प्रकट किया। प्रधानाचार्य सुखबीर द्वारा मातृ देवो भव का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा कि मां से उत्तम कोई शब्द नहीं है। मां स्वयं में महान है, मां के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने बताया कि केवल मातृ दिवस नहीं, हमारा हर दिन मां को समर्पित होता है। उन्होंने संपूर्ण मातृ शक्ति को नमन करते हुए विद्यालय परिवार को मातृ दिवस की बधाई दी और विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन मातृ दिवस के रूप में मनाते हुए अपनी मां का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया गया।
मातृ दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेरिका के सफल व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने वर्षों बाद भारत की धरती पर मनाया मदर्स डे

Sun May 14 , 2023
अमेरिका के सफल व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने वर्षों बाद भारत की धरती पर मनाया मदर्स डे। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 अमेरिका के अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी ने मदर्स डे पर की पूजा अर्चना। कुरुक्षेत्र, 14 मई : करीब तीन दशक पूर्व धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से […]

You May Like

Breaking News

advertisement