बरेली: चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में बांटी गई मिठाई

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में बांटी गई मिठाई।

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज में चंद्रयान – 3 का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर देखने के लिए काफी संख्या में छात्र स्कूल में एकत्र हुए। उन्होंने चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सही सलामत लैंडिंग होने पर भारत माता की जय के जयकारे लगाएं। इस खुशी के मौके पर स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने सभी बच्चों को मिठाई बांटकर कर खुशी का इजहार किया ।
प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने बताया ‌चंद्रयान -3 मिशन की लाइव कवरेज देखने के लिए स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं व्याकुल थे उन्हें लाइव कवरेज दिखाने के लिए हमने टीवी एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी बच्चों को चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए चंद्रयान-3 का लाइव टेलीकास्ट दिखाया। लाइव टेलीकास्ट देखने के बाद बच्चों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा उन्होंने भारत माता जिंदाबाद के नारे लगना शुरू कर दिए उनकी हौसला अफजाई करते हुए स्कूल के समझ स्टाफ ने भी जयकारे लगाना शुरू कर दिया। इस खुशी के मौके पर सभी छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को मिठाई वितरण कराई गई।
यूनिक मॉडल स्कूल के प्रबंधक श्री रमन जयसवाल ने बताया चंद्रयान 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग होने पर अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने इतिहास रच दिया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बना है। मैं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा जिनकी वजह से आज भारत का झंडा चांद पर लहरा है। माननीय नरेन्द्र मोदी जी के दिशा-निर्देश एवं वैज्ञानिकों की कोशिशों के बाद सफलता पूर्वक लैंडिंग हो सकी। उन्होंने कहा हमारे भारत देश में ऐसे ऐसे वैज्ञानिक हैं जो नामुमकिन को मुमकिन करने की ताकत रखते हैं उसी का ही यह एक उदाहरण है। उन्होंने बताया कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं के साथ समस्त स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पद ग्रहण समारोह में बरेली से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी भी लखनऊ पहुंचे

Thu Aug 24 , 2023
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पद ग्रहण समारोह में बरेली से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी भी लखनऊ पहुंचे दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय के प्रथम बार लखनऊ आगमन […]

You May Like

Breaking News

advertisement