
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को राजेन्द्र नगर के एक सभागार में उन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने विद्यालय में सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंक से ज्यादा प्राप्त किये हैं। जिसमें सेंट मारिया की कक्षा 10 की छात्रा कार्तिकी है जिसने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। हार्टमैन कालेज के कक्षा 12 का छात्र अनिरुद्ध जौहरी जिसने अपने विद्यालय में सर्वाधिक 96.7 अंक प्राप्त किये। डी पी एस की शुभी श्रीवास्तव ने अपनी कक्षा में सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओमांश अग्रवाल ने जीआरएम में अपनी कक्षा में 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, कोषाध्यक्ष सीएस अंकित अग्रवाल,सुरेश बाबू मिश्रा,इन्द्र देव त्रिवेदी ने पटका,प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए मुख्य अतिथि साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि मेहनत और लगन से ही जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है उन्होंने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। समाज सेवी स्व.अरविन्द अग्रवाल की पुण्य स्मृति में दो अति जरूरत मंद कन्याओं की शादी में वैवाहिक उपहार भी भेंट किये गए। उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सक्सेना,शोभा सक्सेना, सीएस निधि अग्रवाल,ए.एस.अग्रवाल, नेहा,सुधीर मोहन,मीरा मोहन,गंगा राम पाल,रोहित राकेश,डा. अखिलेश,नरेश मलिक ,विजय कपूर, प्रीति सक्सेना,रीता सक्सेना, गीतिका श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।


