Breaking NewsSUKMAछत्तीसगढ़

सुकमा में टीबी मरीजों को मिला पोषण सहयोग

समर्पित सेवा संस्था ने बांटे फूड बास्केट

सुकमा, 28 मार्च 2026/ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला सुकमा में टीबी मरीजों के लिए पोषण आहार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास कर मरीजों को आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
     इसी क्रम में आज सुकमा जिले के दो टीबी मरीजों को समर्पित सेवा संस्था द्वारा फूड बास्केट का वितरण किया गया। संस्था द्वारा पूर्व में भी टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया जा चुका है। इस पहल का उद्देश्य मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा उपचार के दौरान उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना है।
    इस प्रयास से न केवल मरीजों को आवश्यक पोषण सहयोग मिल रहा है, बल्कि जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की बात कही है। वहीं समर्पित सेवा संस्था ने अपील की है कि अधिक से अधिक सक्षम लोग टीबी मरीजों की सहायता के लिए आगे आएं और इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel