कला कीर्ति भवन में तीज उत्सव आज, पारंपरिक पींघ और हरियाणवी व्यंजनों का मिलेगा लुत्फ़

थानेसर, संजीव कुमारी 11 अगस्त : हरियाणा कला परिषद द्वारा हरियाणा के पारम्परिक त्यौंहार तीज के उपलक्ष्य में आज 12 अगस्त को कला कीर्ति भवन, कुरुक्षेत्र के प्रांगण में भव्य तीज उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणवी लोक संस्कृति और परंपरा के अनूठे रंग में यह उत्सव शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की लोक कलाओं को सहेजने का यह एक अनूठा प्रयास है। हरियाणा कला परिषद का तीज उत्सव कुरुक्षेत्र वासियों के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि परिषद द्वारा दर्शकों के लिए कला कीर्ति भवन में विशेष तौर पर पारंपरिक पींघ (झूले) डाले गए हैं और सावन के पारंपरिक व्यंजनों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। उत्सव के दौरान दर्शकों को हरियाणवी लोक संगीत और नृत्य का संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम में रोहतक से लीला सैनी, एल.के.एम. फाउंडेशन के कलाकारों द्वारा लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा भिवानी के सुभाष पपोसा अपने चिरपरिचित अंदाज में पारंपरिक लोकगीतों की तान छेड़ेंगे। इतना ही नहीं हरियाणा के वाद्य यंत्र बीन वादन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में आईकेएस के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

Wed Aug 12 , 2026
विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में आईकेएस के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन थानेसर, संजीव कुमारी 11 अगस्त : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में भारतीय ज्ञान संवहन कार्यक्रम पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान को प्राप्त आई.के.एस. के तीसरे प्रोजेक्ट में 25 […]

You May Like

Breaking News

advertisement