मंदिर बना क्राइम सीन: युवक को सिर पर मारी गोली, हालत गंभीर

उत्तराखंड देहरादून
मंदिर बना क्राइम सीन: युवक को सिर पर मारी गोली, हालत गंभीर,
सागर मलिक

उत्तराखंड में दबंगई और अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में गुरुवार देर रात कुछ दबंगों ने मंदिर में बैठे युवक अर्जुन पर सरेआम फायरिंग कर दी। गोली अर्जुन के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई।

घायल अर्जुन को आनन-फानन में हरिद्वार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना पर पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल और फेरूपुर चौकी प्रभारी अशोक शिरस्वाल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी अशोक शिरस्वाल ने गोलीकांड की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावर ग्राम प्रधान के पक्ष से ताल्लुक रखते हैं। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले अर्जुन और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद अचानक फायरिंग कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल है, जबकि घायल युवक के परिजन सदमे में हैं।

यह पहली बार नहीं है जब पथरी थाना क्षेत्र दबंगों की गोलीबारी से थर्राया हो। कुछ समय पहले बिशनपुर कुंडी राहत चौकी पर तैनात आपदा मित्र शिवम कुमार, पुत्र पुष्पेंद्र, पर भी ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला किया गया था। फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वहीं, 20 जुलाई को भी क्षेत्र के सिमली मोहल्ला में बाइक सवार बदमाशों ने खुलेआम कई राउंड फायरिंग की थी। तीन बाइकों पर सवार नौ अराजक तत्व वार्ड नंबर 2 और 3 में पहुंचे और अंधाधुंध गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया था, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आठ साल तक जिस शासनादेश से हुई शिक्षकों की पदोन्नति, वही गायब, कार्रवाई के आदेश

Sat Sep 27 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनआठ साल तक जिस शासनादेश से हुई शिक्षकों की पदोन्नति, वही गायब, कार्रवाई के आदेश,सागर मलिक उत्तराखंड में एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। वर्ष 2001 से 2008 तक लागू एक महत्वपूर्ण शासनादेश गायब होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इस शासनादेश के तहत हजारों […]

You May Like

Breaking News

advertisement