टैरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पैनोरमा तथा श्रीकृष्ण संग्रहालय का किया शैक्षणिक भ्रमण।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 29 अप्रैल : टेरी पब्लिक स्कूल के कक्षा छठी से 12 वीं तक के सभी विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र तथा श्रीकृष्ण संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। स्कूल चेयरमैन गरिमा गुप्ता तथा प्रधानाचार्या गीता सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक स्थानों पर दौरे के लिए ले जाना अति आवश्यक है, क्योंकि जो ज्ञान विद्यार्थी स्वयं देख कर पाते हैं, वैसा ज्ञान किताबों से पाना भी संभव नहीं है। पैनोरमा में विद्यार्थियों ने तरह-तरह के विज्ञान से संबंधित कारनामे देखें तथा उनके बारे में अपनी कक्षा अध्यापिकाओं से विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ- साथ श्रीकृष्ण संग्रहालय में जाकर विद्यार्थियों ने अपनी प्राचीन सभ्यता का संग्रह देखा तथा अपनी प्राचीन सभ्यता के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी प्राप्त की। पूरे शैक्षणिक दौरे के दौरान विद्यार्थी वहां कि प्रत्येक वस्तु तथा प्रत्येक झांकी के इतिहास को जानने के लिए उत्सुक रहे व उनके अध्यापकों ने भी उनकी इस जानकारी में इजाफा करते हुए उन्हें हर प्रकार की जानकारी प्रदान की। इसके अलावा विद्यार्थियों ने वहां पर पार्क में बैठकर दोपहर के भोजन का आनंद लिया व अपनी थकान को मिटाया। शैक्षणिक दौरे के दौरान सभी विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।
कुरुक्षेत्र प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंचे टैरी स्कूल के विद्यार्थी।