अत्यंत धूमधाम से चल रहा है ठाकुर बांके बिहारी महाराज का सेवा महोत्सव।
सेंट्रल डेस्क ब्यूरो – संजीव कुमारी।
वृन्दावन (महेश्वर गुरागाई) : विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर में इन दिनों मन्दिर के सेवायत व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भागवत रत्न आचार्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण महाराज के द्वारा ठाकुरजी का सेवा महोत्सव अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जो कि 3 जुलाई 2023 तक चलेगा।
सेवा महोत्सव के अंतर्गत ठाकुर जी का अत्यंत नयनाभिराम और चित्ताकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। नित्य नवीन और मौलिक फूल बंगले बन रहे है।साथ ही ठाकुरजी को 56 भोग व शीतल पदार्थों के भोग लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा संगीत सम्राट स्वामी हरिदास महाराज द्वारा रचित वाणियों का गायन भी हो रहा है।देशशयनी एकादशी के अवसर पर देश-विदेश के असंख्य भक्तों- श्रृद्धालुओं ने ठाकुर श्रीबांके बिहारी महाराज के दर्शन करके अपना जीवन धन्य किया।