आज़मगढ़: दीवाल की बाउण्ड्री को गिराने व उसके ईट को अपने साथ उठा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- महराजगंज
दीवाल की बाउण्ड्री को गिराने व उसके ईट को अपने साथ उठा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)–
वादी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्तम नरायन उर्फ बाढू पुत्र बलदेव यादव निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी के चक सं0 1716 व गाटा सं0 968 पर बनी दीवाल की बाउण्ड्री को जबरदस्ती दबंगयी के बल पर जेसीबी से तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया तथा ईट को अपने साथ उठा ले जाया गया, जिसका विरोध करने पर अभियुक्त, वादी को भद्दी भद्दी गाली देते हए मारने पर अमादा हो गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 136/23 धारा 447,504,506,427,379,352 IPC पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी की विवरण–
आज दिनांक 29.04.23 को उ0नि0 मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त श्याम नरायन उर्फ बाढू पुत्र बलदेव यादव निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को सहदेवगंज बाजार से समय करीब 13.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
136/23 धारा 447,504,506,427,379,352 IPC थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त–
श्याम नरायन उर्फ बाढू पुत्र बलदेव यादव निवासी ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 आकाश कुमार मय हमराह थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ : भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, एक गंभीर

Sun Apr 30 , 2023
आजमगढ़ : भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, एक गंभीर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बीती रात हुई घटनाआजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बीती रात करीब 11:00 बजे आजमगढ़ के अहरौला क्षेत्र में स्टोन नंबर 213 के करीब हुए भीषण हादसे में तीन महिला समेत 5 लोगों की मौके पर ही […]

You May Like

Breaking News

advertisement