राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का वर्षिक परीक्षा परिणाम शानदार रहा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं को उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

कुरुक्षेत्र, 31 मार्च : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परिणाम की घोषणा बड़े धूमधाम से की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अभिभावकों के साथ 5 सौ से अधिक छात्राएं मौजूद रही। प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने गत वर्ष की गतिविधियों में छात्राओं की उपलब्धियों से अभिभावकों को अवगत कराते हुए सरकार द्वारा छात्राओं को प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की जानकारी दी। इस के उपरांत कक्षा छठी से आठवीं कक्षा तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। छठी से आठवीं कक्षा कक्षा की छात्राओं की संख्या 342 थी। जिसमें से 327 छात्राओं ने परीक्षा दी और परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा छठी की तानिया ने 700 में से 541 अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा की प्रियंका ने 700 में से 529 अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया। आठवीं कक्षा की प्रतिभा ने 700 में से 588 अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके उपरांत नवम व 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। नवम कक्षा में कुल 252 छात्राओं ने परीक्षा दी जिनमें से 227 छात्राएं उत्तीर्ण रही। नवम कक्षा का परीक्षा परिणाम 90.07 प्रतिशत रहा। नवम कक्षा में रिया ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। 11वीं कक्षा में कुल 239 छात्राओं ने परीक्षा दी। 11वीं कक्षा की प्रियंका ने 500 में से 427 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अश्वनी कौशिक ने सभी छात्राओं के प्रयासों के साथ-साथ अध्यापकों की भी सराहना करते हुए छात्राओं व अभिभावकों को अधिक से अधिक संख्या में विद्यालय प्रवेश हेतु आहवान किया।
परीक्षा परिणाम घोषित करने के अवसर पर छात्राएं एवं शिक्षक।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामलीला मैदान से सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने किया देशवासियों से आह्वान, इस तानाशाही के खिलाफ हम लड़ेगे और जीतेंगे

Sun Mar 31 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। केजरीवाल शेर हैं, देश के करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं, ये ज्यादा दिन तक उनको जेल में नहीं रख पाएंगे : सुनीता केजरीवाल।केजरीवाल शायद पिछले जन्म में भी स्वतंत्रता सेनानी थे और भगवान ने इस जन्म में भी उनको भारत मां के लिए संघर्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement