भारतीय किसान यूनियन “सुनील” के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का जन्म दिन हनुमान मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया

भारतीय किसान यूनियन “सुनील” के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का जन्म दिन हनुमान मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : भारतीय किसान यूनियन (सुनील) राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी के दिशा निर्देश पर गत दिवस गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी के जन्मदिन पर प्रदेश संरक्षक अनिल मिश्र की अध्यक्षता में जिला बरेली में प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में पवन चतुर्वेदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया । जिसमें संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी एवं मंदिर के मुख्य पुजारी सोनेलाल शुक्ला एवं प्रवेश शुक्ला , चंद्रपाल कटिहार पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे । संगठन के सभी पदाधिकारीगणों ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके स्वास्थ्य के लिए एवं किसान यूनियन के सभी पदाधिकारी के लिए श्री बालाजी महाराज से प्रार्थना की स्वस्थ रहें मस्त रहे और दीर्घायु प्रदान करें। मंडल मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा। जय जवान जय किसान




