महिला को बहला-फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना आंवला पुलिस ने एक महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहित पुत्र शिवकुमार थाना फरीदपुर बरेली ने पहले महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाया फिर उसे अपने साथ घर लेकर जाकर बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना आंवला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।तथा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश बाबू मिश्र थाना आंवला ने बताया कि “महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, ऐसे मामलों में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय किसान यूनियन "सुनील" के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का जन्म दिन हनुमान मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया

Fri Jul 25 , 2025
भारतीय किसान यूनियन “सुनील” के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का जन्म दिन हनुमान मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भारतीय किसान यूनियन (सुनील) राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी के दिशा निर्देश पर गत दिवस गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी के […]

You May Like

Breaking News

advertisement