संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक की मौत , मचा कोहराम

संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक की मौत , मचा कोहराम

ब्यूरो कन्नौज । हसेरन विकासखंड क्षेत्र के गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत होने से घर परिवार में कोहराम मच गया। घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। घर के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी विकास उम्र 18 वर्ष पुत्र सुधीर यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक हाई स्कूल की परीक्षा पास कर चुका था। छह भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। भाई प्रबल , बंटू , बहन सावित्री , विपिन सभी का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी होते ही गांव के लोगों का तांता लग गया। चचेरे भाई पंकज यादव ने जानकारी देते हुए बताया मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी खढनी चौकी पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां सुमन देवी सहित घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान

Sun Jul 24 , 2022
पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र मे शांति व्यवस्था को बनाए रखने के क्रम में पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की। इंदरगढ़ थाना प्रभारी कमल भाटी के निर्देशन पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने की क्रम में उप निरीक्षक […]

You May Like

advertisement