अयोध्या: राज्यपाल के हाथों 123 स्वर्णपदक पाकर छात्रों के चेहरे खिले

अयोध्या:———–
राज्यपाल के हाथों 123 स्वर्णपदक पाकर छात्रों के चेहरे खिले
दीक्षांत समारोह में 79 स्वर्णपदक के साथ छात्राओं ने मारी बाजी
मनोज तिवारी ब्यूरो अयोध्या
डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल व कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के हाथों स्वर्णपदक पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। दीक्षांत समारोह में कुल 123 स्वर्णपदक प्रदान किए गए। जिसमें 30 कुलपति स्वर्णपदक, 76 कुलाधिपति स्वर्णपदक एवं दानस्वरूप के रूप में 17 स्वर्णपदक छात्र-छात्राओं को दिए गए। इसमें 79 स्वर्णपदक के साथ छात्राओं का प्रतिशत 64 रहा। वही 44 स्वर्णपदक छात्रों को मिला इनका प्रतिशत 36 रहा है।
दीक्षांत समारोह में सर्वाधिक अंक पाने वालों में उमा यादव बी०ए, ज्योति श्रीवास्तव बी०एस०-सी०, अनामिका यादव बीकाॅम, शिवम बीएससी, पल्लव घोषाल बी०टेक० (ब्रान्च-आई०टी०) आवासीय परिसर, श्रेया पटेल, बी०टेक० (ब्रान्च-एम०ई०) आवासीय परिसर, अंशिका सिंह बीटेक० (ब्रान्च-सी०एस०) आवासीय परिसर, उन्नति सिंह, बी0टेक० (ब्रान्च-ई०सी०) आवासीय परिसर, विनय कुमार यादव बी०टेक० (ब्रान्च-सिविल इंजीनियरिंग) आवासीय परिसर, रूबी यादव बी0टेक० (ब्रान्च-इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग) आवासीय परिसर, प्रियांशु पाण्डेय बी०वोक० टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटलिटी (आवासीय परिसर), अंजली सिंह को बी०एड० की परीक्षा में सर्वाधिक अंक के लिए स्वर्णपदक प्रदान किए गए।
वहीं 30 कुलपति स्वर्णपदक सर्वाधिक अंक के लिए छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया। राजेन्द्र विक्रम सिंह को बी0लिब०, वर्तिका यादव को बी०पी०ई०एस०, प्रगति सिंह बी०एस-सी० (आवासीय परिसर), अंजली यादव बैचलर आफ विजुअल आर्ट (आवासीय परिसर), अपाला को बी०बी०ए०, ज्योति बी०सी०ए०, शाहजरीन आलम, एम०बी०बी०एस०, सौम्या सेठ बी०डी०एस०, कुमकुम को बी०एस-सी० नर्सिंग की परीक्षा में सर्वाधिक अंक स्वर्णपदक प्रदान किया गया है। वहीं वर्षा निगम को बी०पी०टी०, अनुजा वर्मा को वर्ष 2022 नर्सिंग, शिवेन्द्र द्विवेदी बी०एम०एल०टी०, आदर्श रतन सिंह बी०एस-सी० आप्टीमेट्री, उमना फातिमा को बी०एस-सी० बी०आर०डी०आई०टी०, शिवम पाण्डेय बी०वोक० एम०सी० जे० (आवासीय परिसर), सपना वर्मा को बी०वोक० फैशन डिजाइन एण्ड गारमेंट टेक्नालोजी (आवासीय परिसर), प्रियांशी श्रीवास्तव बी0लिब० आई०एस०सी० (आवासीय परिसर) व अंशुमान सिंह को बी0एस0डब्ल्यू० (आवासीय परिसर) की परीक्षा में सर्वाधिक अंक के लिए कुलपति स्वर्णपदक प्रदान किए गए।
वही दूसरी ओर 76 कुलाधिपति स्वर्णपदक छात्र-छात्राओं को मिला जिनमें अनामिका द्विवेदी को एम०ए० हिन्दी, जीनत खांतून एम०ए० अंग्रेजी, आरती एम०ए० संस्कृत, नंजीफा खांतून एम०ए० उर्दू, अंशू सिंह एम०ए० समाज शास्त्र, प्रखर एम०ए० राजनीति शास्त्र, शालिनी सिंह एम०ए० प्राचीन इतिहास, अमित कुमार श्रीवास्तव एम०ए० शिक्षाशास्त्र, अंजली एम०ए० मध्यकालीन तथा आधुनिक इतिहास, सानिया सनोबर एम०ए० अर्थशास्त्र, विनय कुमार को एम०ए० दर्शन शास्त्र में सर्वाधिक अंक के लिए स्वर्णपदक प्रदान किया गया। वहीं कुलाधिपति स्वर्णपदक के लिए अंकित कुमार एम०ए० भूगोल, अल्का एम०ए० रक्षा एवं स्त्रातंत्रिक अध्ययन, हर्षिता द्विवेदी एम०ए० मनोविज्ञान, साक्षी वर्मा एम०ए० गृह विज्ञान, विजय एम०ए० संगीत (गायन), पूजा एम०ए० चित्रकला, हर्षिता वर्मा, एम०एस-सी० भौतिक विज्ञान, आस्था मौर्या एम०एस-सी० रसायन विज्ञान, पल्लवी शुक्ला एम०एस-सी० वनस्पति विज्ञान, नित्या शुक्ला एम०एस-सी० प्राणि विज्ञान, अंकिता तिवारी एम०एस-सी० प्राणि विज्ञान, प्रज्जवल कुमार एम०एस-सी० सूक्ष्म जीव विज्ञान, करिश्मा को एम०एस-सी० पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा में सर्वाधिक अंक के लिए स्वर्णपदक प्रदान किया गया।
इसी क्रम में आशीष कुमार कसौधन को एम०एस-सी० (गणित), आयुष राय एम०कॉम०, दिव्या प्रियदर्शी एम०डी० डरमेटोलाॅजी वेनरोलाॅजी एण्ड लेप्रोसी, रश्मि नाम्बियार एम०एस० ओथे एण्ड रिहीनो एण्ड लैरिगोलाॅजी, श्वेता तिवारी एम०एड०, आशीष राज एम०पी०एड०, विकम प्रताप सिंह एम०बी०ए० (आवासीय परिसर), प्रियांशू उपाध्याय एम०बी०ए० ब्रान्च-एग्री० बिजनेस (आवासीय परिसर), रश्मि एम०बी०ए० ब्रान्च-फाइनेन्स एण्ड कंट्रोल (आवासीय परिसर), मयंक भारती एम०बी०ए० ब्रान्च-हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेन्ट (आवासीय परिसर), दीपक कुमार तिवारी एम०बी०ए० ब्रान्च-टूरिज्म मैनेजमेन्ट (आवासीय परिसर), सना कौशर द्विवर्षीय एम०सी०ए० (आवासीय परिसर), बसुधा श्रीवास्तव एम०एस-सी० जैव तकनीकी (आवासीय परिसर), आइमन फातिमा एम०एस-सी० जैवरसायन विज्ञान (आवासीय परिसर), अनूप कुमार मिश्रा एम०एस-सी० गणित एवं सांख्यिकी (आवासीय परिसर) को सवार्धिक अंक के लिए स्वर्णपदक प्रदान किए गए है। वही मो० तनवीर रजा एम०ए० अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास (आवासीय परिसर), सविता कंवर एम०ए० इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व (आवासीय परिसर), प्रियंका एम०एस-सी० सूक्ष्म जीव विज्ञान (आवासीय परिसर), सैयद इंतखाव अहमद एम०एस-सी० पर्यावरण विज्ञान (आवासीय परिसर), सौरभ एम०एस-सी० भौतिकी (इलेक्ट्रॉनिक्स) (आवासीय परिसर), शिवम त्रिपाठी एम०एस-सी० इलेक्ट्रॉनिक्स (आवासीय परिसर), सुभांगी सिंह एम०ए० अंग्रेजी (आवासीय परिसर), रोशनी कुमारी एम०ए० एम०सी० जे० (आवासीय परिसर), डा0 अंकिता चैधरी एम०पी-एच० (आवासीय परिसर), स्नेहा मिश्रा एम०एस० डब्ल्यू० (आवासीय परिसर), सोनम यादव को एम०ए०-प्रसार शिक्षा एवं ग्रामीण विकास (आवासीय परिसर) स्वर्णपदक प्रदान किया गया।
समारोह में कुलाधिपति स्वर्णपदक के रूप में कुलदीप कुमार मौर्य को वर्ष एम०टी०ए० (आवासीय परिसर), मो० राशिद हाशमी एम०लिब० (आवासीय परिसर), रोहित कुमार श्रीवास्तव एम०लिब०, काजल गुप्ता एम०ए०-मानव चेतना, योग विज्ञान एवं उपचार (आवासीय परिसर), कविता कनौजिया एम०एफ०ए०-पेंटिंग (आवासीय परिसर), नेहा गुप्ता एम०ए० हिन्दी लैंग्वेज एण्ड लिट्रेचर (आवासीय परिसर), सत्या उपाध्याय एम०ए० एप्लाइड साइकोलॉजी (आवासीय परिसर), अंकिता श्रीवास्तव एल०एल०एम० (आवासीय परिसर), हेमन्त सिंह एम०ए० समाजशास्त्र (आवासीय परिसर), धर्मवीर वर्मा एम०ए० अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध (आवासीय परिसर), वैष्णवी त्रिपाठी एम०ए० ड्राइंग एण्ड पेन्टिंग (आवासीय परिसर), विशाल विश्वकर्मा एम०एस-सी० भू-भौतिकी (आवासीय परिसर), अभिनव श्रीवास्तव एम०एस-सी० जियोलोजी (आवासीय परिसर), कामिनी यादव एम०ए० भूगोल (आवासीय परिसर), सुजीत श्रीराम पाल, एम०डी०एस० (पीडियाट्रिक डेन्टिस्ट्री), मोनिका सिंह एम०डी०एस० (पीडियाट्रिक डेन्टिस्ट्री), मेनका मिश्रा एम०एस-सी० नर्सिंग, आदर्श श्रीवास्तव एम०एस-सी० एम०एल०टी०, रंजना शुक्ला एनपीसीसी, जतिन गर्ग एम०टेक० ईसीई (आवासीय परिसर), सिद्धान्त कुमार गौतम एम०टेक० इन्फारमेशन इंजीनियरिंग (आवासीय परिसर) की परीक्षा में सर्वाधिक अंक के लिए स्वर्णपदक प्रदान किए गए। इसी क्रम में प्रेक्षा वर्मा को एम०टेक० मैकेनिकल इंजीनियरिंग (आवासीय परिसर), हर्षिता सिंह एम०टेक० कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (आवासीय परिसर), अदीबा खानम एम०ए० गवर्नेन्स इन पब्लिक पालिसी (आवासीय परिसर), सपना अग्रहरी एम०एस-सी० गृह विज्ञान (फूड न्यूट्रीशन), अदिति गुप्ता एम०एस-सी० गृह विज्ञान (चाइल्ड डेवलपमेंट) की परीक्षा में सर्वाधिक अंक के लिए स्वर्णपदक दिए गए।
वही दानस्वरूप स्वर्णपदक के लिए 17 पदक छात्र-छात्राओं को दिए गए जिनमें अनामिका द्विवेदी को एम०ए० हिन्दी की परीक्षा में सर्वाधिक अंक के लिए रणंजय स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। आरती को एम०ए० संस्कृत रणवीर स्वर्ण पदक, जीनत खांतून को एम०ए० अंग्रेजी साहित्य महारथी डा० रमा शंकर तिवारी को स्वर्ण पदक, शालिनी सिंह को एम०ए० प्राचीन इतिहास गणेश दत्त शुक्ला को स्वर्ण पदक, आस्था मौर्या को एम०एस-सी० रसायन विज्ञान डा० डी०एस० भाकुनी स्वर्ण पदक, उमा यादव को बी०ए० में सेठ द्वारिका दास झुनझुनवाला स्वर्ण पदक, कु० ज्योति श्रीवास्तव को बी०एस०-सी0 राजा जगदम्बिका प्रताप नारायण सिंह स्वर्ण पदक प्रदान, अनामिका यादव को बी०कॉम० की परीक्षा में सर्वाधिक अंक के लिए सिंहानिया स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इसी क्रम में तृप्ति सिंह को बी०एस० सी० प्राणि विज्ञान में रमेन्द्र मोहन मिश्र स्वर्ण पदक पल्लवी मौर्या को स्नातक स्तर पर संगीत विषय की परीक्षा में स्व० विष्णु कुमार कपूर स्मृति स्वर्ण पदक, सानिया सनोबर को एम०ए० अर्थशास्त्र के लिए स्व० एस०पी० तिवारी स्मृति स्वर्ण पदक, विकम प्रताप सिंह को एम०बी०ए० (आवासीय परिसर) गौरव अरोड़ा स्वर्ण पदक, संविता कंवर को इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व (आवासीय परिसर) की परीक्षा में सर्वाधिक अंक के लिए डा0 विश्वमित्र उपाध्याय स्वर्ण पदक, अनूप कुमार मिश्रा को एम०एस-सी० गणित एवं सांख्यिकी (आवासीय परिसर) ई०एस० चन्द्रशेखर स्वर्ण पदक, मो० तनवीर रजां को एम०ए० अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास (आवासीय परिसर) स्व० राम कृष्ण सिन्हा स्मृति स्वर्ण पदक, प्रसून पाण्डेय को एम०बी०ए० मार्केटिंग ग्रुप आवासीय परिसर स्व० राजीव रंजन राय स्मृति स्वर्ण पदक, प्रखर को एम०ए० राजनीति शास्त्र को पदक दिया गया।
उक्त अवसर पर महामहिम राज्यपाल के आगमन पर मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नैय्यर सहित मण्डल/जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: पुण्य देने वाला होता है जनहित में किया गया कार्य: महापौर

Wed Nov 29 , 2023
अयोध्या:——–“पुण्य देने वाला होता है जनहित में किया गया कार्य: महापौर” Read Article 🔊 Listen to this Share Post

You May Like

Breaking News

advertisement