
रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश के साथ-साथ रायबरेली में धूमधाम से मनाया जा रहा है जनपद के सभी शिव मंदिर में देर रात से
ही भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगी है शहर के जगमोहनेश्वर शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए देर रात से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है इस मंदिर की ऐसी मान्यता है जो भी भक्त भगवान शिव को गंगाजल, दूध व बेलपत्र अर्पित करता है भगवान भोलेनाथ उनकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं इसी आस्था और विश्वास के साथ लोग सैकड़ो किलोमीटर दूर से यहां दर्शन करने के लिए आते हैं जिले अन्य शिव मंदिरों बालेश्वर धाम, भंवरेश्वर शिव मंदिर व पहलवान पीर बाबा शिव मंदिर में भी भक्तों का सैलाब उमडा है


