बिहार : मतदान पदाधिकारियों का दो से 5 अप्रैल तक होगा पहला प्रशिक्षण

अररिया
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, अररिया द्वारा मतदान पदाधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण हेतु तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। प्रथम प्रशिक्षण का कार्यक्रम 02.04.2024 से 05.04.2024 तक निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण प्रत्येक दिवस दो पाली में आयोजित की जायेगी, जिसमें अलग-अलग मतदान पदाधिकारी होंगे। मतदान पदाधिकारी क्रमश: पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एंव तृतीय मतदान पदाधिकारी को मिलाकर कुल 9600 मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण किया जायेगा। प्रथम प्रशिक्षण का कार्यक्रम अररिया पब्लिक स्कूल अररिया, स्टार ग्लोबल पब्लिक स्कूल अररिया एवं स्काॅटिश पब्लिक स्कूल अररिया में निर्धारित है। सभी को समय पर प्रशिक्षण में शामिल होना अनिवार्य है।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: बार रमजान में प्रति व्यक्ति गेंहू के हिसाब से 50 रुपिया फित्रा निकालने का हुआ एलान

Fri Mar 29 , 2024
,रमजान के तीसरे जुमा पर मस्जिदों में लोगों ने अकीदत के साथ की नमाज अदा,18 रोजा सम्पन्न फोटो ,जुमा की नमाज पढ़ते लोग, जामा मस्जिद अररिया के इमाम मौलाना आफताब आलम अररिया रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमा की नमाज में अररिया शहर के विभिन्न मस्जिदों में रोजेदार लोगों ने बड़ी […]

You May Like

Breaking News

advertisement