आज़मगढ़: शहर ब्लॉक वार्ड मतदान केंद्र स्थल पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़। कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस के अवसर पर शहर ब्लॉक वार्ड मतदान केंद्र स्थल पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नज़म शमीम के द्वारा प्रातः 8:00 बजे झंडा फहरा कर तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया, इस अवसर पर
शहर अध्यक्ष नज़म शमीम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने महापुरुष महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू लाला लाजपत राय बाल गंगाधर तिलक गोपाल कृष्ण गोखले सुभाष चंद्र बोस इंदिरा गांधी आदि तमाम क्रांतिकारी के पद चिन्हो पर चलकर राहुल गांधी देश विरोधी सांप्रदायिक शक्तियों से लड़ रहे हैं भारतवासियों को एकजुट होकर उनका साथ देना होगा देश को बचाना है तो कांग्रेस को लाना होगा, शहर सचिव रेयाजु़ल हसन ने कहा कि ए.ओ.ह्यूम की पहल पर बम्बई (अब मुंबई) के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में देश के विभिन्न प्रांतो के राजनीतिक एवं सामाजिक विचारधारा के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए। यह राजनीतिक एकता एक संगठन में तब्दील हुई, जिसका नाम ‘कांग्रेस’ रखा गया। डब्ल्यू.सी.बनर्जी कांग्रेस के पहले अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में देश में सामाजिक सद्भाव का नया वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। कांग्रेस एक दल ही नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन का नाम है, इसलिए 136 साल बाद भी इस विचार की यात्रा अनवरत् जारी है।इस मौके पर नज़म शमीम ,रेयाजुल हसन, आदित्य सिंह ,मुशीर अहमद,समीर,
शाहिद खान ,मिर्ज़ा बरकतुल्ला बेग, मिर्ज़ा अहमर बेग, सोनू प्रजापति ,फहीम अहमद ,जावेद खान, नसीम अहमद ,मो0 अफ़ज़ल आदि लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपीयों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नर चर्चा

Fri Dec 29 , 2023
आजमगढ़ में सुबह – सुबह पुलिस और लुटेरे बदमाशों से मुठभेड़ , दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार ,पैर में लगी गोली। दो दिन पूर्व मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर रोड अंडरपास के नजदीक तमंचा सटाकर बाइक और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे।मुबारकपुर थाने की पुलिस ने लूट की घटना […]

You May Like

advertisement