ऑपरेशन सिंदूर: मदरसों की असेंबली में ऑपरेशन सिंदूर की दी जाएगी जानकारी, नए शैक्षणिक सत्र में भी पढ़ाया जाएगा

ऑपरेशन सिंदूर: मदरसों की असेंबली में ऑपरेशन सिंदूर की दी जाएगी जानकारी, नए शैक्षणिक सत्र में भी पढ़ाया जाएगा,
सागर मलिक

उत्तराखंड राज्य में मदरसा बोर्ड से 450 मदरसे पंजीकृत हैं। मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी का कहना है कि मदरसों की असेंबली में आपरेशन सिंदूर की दी जाएगी।

उत्तराखंड के मदरसों की असेंबली में ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी जाएगी। इस विषय को पढ़ाने की व्यवस्था भी नए शैक्षणिक सत्र में होगी। यह कहना है उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी का।

उन्होंने कहा कि राज्य में उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड से 450 मदरसे पंजीकृत हैं। राज्य के मदरसों में आपरेशन सिंदूर का पाठ पढ़ाने की तैयारी है। कासमी कहते हैं कि जल्द ही बोर्ड का परिणाम भी आने वाला है और नया सेशन शुरू होगा। इसका पाठ तैयार करने का काम पाठ्यक्रम समिति करेगी।

पाठ्यक्रम समिति की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें शिक्षाविदों, सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों की भी मदद ली जाएगी। इसके दो से तीन अध्याय तैयार किए जाएंगे। फिर अध्याय को मदरसों में होने वाली असेंबली में बच्चों को बताया जाएगा।

इन अध्याय के माध्यम से बच्चे आपरेशन सिंदूर, शौर्य-पराक्रम के बारे में जान सकेंगे। उत्तराखंड से यूसीसी जैसी शुरुआत हुई है, इसी तरह की ये शुरुआत यहां से होगी। उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों में ऑपरेशन सिंदूर को पढ़ाने की व्यवस्था करने की वकालत की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का कड़ा रुख, सत्यापन अभियान जारी, टोल फ्री नंबर पर करे शिकायत

Fri May 23 , 2025
उत्तराखंड: भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का कड़ा रुख, सत्यापन अभियान जारी, टोल फ्री नंबर पर करे शिकायत,सागर मलिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जाए। टोल फ्री नम्बर 1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने मतांतरण […]

You May Like

Breaking News

advertisement