कुरुक्षेत्र के घर-घर जाकर पीले चावल देकर योग महाकुंभ के लिए दिया जाएगा निमंत्रण: डा.जयदीप आर्य

कुरुक्षेत्र के घर-घर जाकर पीले चावल देकर योग महाकुंभ के लिए दिया जाएगा निमंत्रण: डा.जयदीप आर्य

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

पतंजलि योगपीठ की तरफ से 500 योग साधक पहुंचेंगे घर-घर, शाहबाद, लाडवा और इस्माइलाबाद से घर-घर पीले चावल देकर निमंत्रण देने का कार्य किया शुरू।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का संकल्प करेंगे पूरा।

कुरुक्षेत्र 7 जून : हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने कहा कि प्राचीन परम्परा को जहन में रखते हुए कुरुक्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जाएगा। इस निमंत्रण के साथ प्रत्येक नागरिक को शुभ कार्य के प्रतीक के रूप में पीले चावल भी दिए जाएंगे। अहम पहलू यह है कि पतंजलि योगपीठ के योग साधकों द्वारा इस कार्य को पूरा किया जाएगा। इस कार्य के लिए पतंजलि योगपीठ के 500 से ज्यादा योग साधक इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।
चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा को 21 जून के बाद योग की पावन धरा के रूप में भी जाना जाएगा। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को लेकर ब्रह्मसरोवर और मेला क्षेत्र में राज्य स्तरीय योग महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस योग महाकुंभ में एक लाख योग साधक योग की डुबकी लगाएंगे। इस महाकुंभ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने के प्रयास भी सभी मिलकर करेंगे। इस बार कुरुक्षेत्र के एक-एक घर में पहुंच कर लोगों को योग महाकुंभ के लिए निमंत्रण देने के संकल्प को पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ के योग साधकों ने संकल्प लिया है कि कुरुक्षेत्र के घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए पतंजलि योगपीठ के 500 योग साधक भी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंच चुके है। इतना ही नहीं 200 से ज्यादा योग साधकों ने शाहबाद, लाडवा और इस्माइलाबाद में घर-घर जाकर निमंत्रण देने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह योग साधक शुभ कार्य के प्रतीक पीले चावल भी लोगों को दे रहे है। इस योगपीठ ने लक्ष्य तय किया है कि कुरुक्षेत्र से 40 हजार से ज्यादा लोगों को पतंजलि योगपीठ के माध्यम से योग दिवस के लिए आमंत्रित किया जाए।
कुरुक्षेत्र के 400 गांव में लोगों को योग का देंगे प्रशिक्षण।
चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने कहा कि पतंजलि योगपीठ की तरफ से कुरुक्षेत्र के 400 गांव और शहरों के वार्डों में लोगों को योगा का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सभी नागरिक प्रशिक्षित होकर ही योग करे। इसके लिए पतंजलि योगपीठ की तरफ से हर गांव व वार्ड में योग प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे और पूरे हरियाणा से योग प्रशिक्षक कुरुक्षेत्र पहुंच चुके है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग से ही निरोग होने का रास्ता तय होता है : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat Jun 7 , 2025
योग से ही निरोग होने का रास्ता तय होता है : प्रो. सोमनाथ सचदेवा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुवि में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों, अधिकारियों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग। कुरुक्षेत्र, 7 जून; कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय द्वारा […]

You May Like

advertisement