उत्तराखंड: शिक्षक कर्मचारियों के तबादले की अंतिम तिथि कल, हर साल मार्च से ही शुरू हो जाती है प्रकिया

उत्तराखंड: शिक्षक कर्मचारियों के तबादले की अंतिम तिथि कल, हर साल मार्च से ही शुरू हो जाती है प्रकिया,
सागर मलिक

प्रदेश में शिक्षक-कर्मचारियों के तबादलों की अंतिम तिथि कल 10 जून को है। तबादला एक्ट के तहत इस तिथि तक तबादले हो जाने चाहिए, लेकिन विभिन्न विभागों की ओर से इसके लिए आधी-अधूरी तैयारी है।

प्रदेश में शिक्षक-कर्मचारियों के तबादलों में पारदर्शिता के लिए तबादला एक्ट बना है। एक्ट के तहत हर साल सामान्य तबादलों के लिए समय-सारणी बनी है। तय समय-सारणी के अनुसार हर साल मार्च से तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस बीच मानक के अनुसार कार्यस्थल को चिन्हित किया जाना चाहिए।

इसके अलावा तबादलों के लिए पात्र शिक्षक-कर्मचारियों की सूची जारी किए जाने के साथ ही विभाग में खाली पदों को विभाग की वेबसाइट में प्रदर्शित किया जाता है। अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र कर्मचारियों से तबादले के लिए अधिकतम 10 ऐच्छिक स्थानों के लिए 20 अप्रैल तक विकल्प मांग लिए जाने चाहिए, लेकिन विभिन्न विभागों की ओर से एक्ट के तहत दी गई प्रक्रिया को ठीक से नहीं अपनाया जा रहा है। यही वजह है कि शिक्षक-कर्मचारियों के तबादले कानूनी दांव पेंच में उलझ रहे हैं।

तबादले शिक्षकों का अधिकार है, हर हाल में तबादले होने चाहिए। तबादले और पदोन्नति के लिए 16 जून को प्रदेशभर के शिक्षक देहरादून पहुंचेंगे और शिक्षा निदेशालय में धरना देंगे। – राम सिंह चौहान, प्रांतीय अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: हेली सेवा के तहत लगातार हो रहे हैं हादसे, जमीन पर हेलिकॉप्टर, हवा में जांच रिपोर्ट,

Mon Jun 9 , 2025
सागर मलिक उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हुए हेलिकॉप्टर हादसे की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन एक माह बाद भी सरकार को जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। चारधाम यात्रा के दौरान संचालित हेली सेवा के तहत हेलिकॉप्टर हादसे बढ़ रहे हैं, लेकिन […]

You May Like

advertisement