जापान में गूंज रहा है शाश्वत गीता का संदेश

हरियाणा टीम ने जापान के ओसाका स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास को श्रीमद्भागवत गीता के जापानी संस्करण की 100 प्रतियां की भेंट।
कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक होगा आयोजित।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 22 अक्टूबर : भगवान श्री कृष्ण द्वारा मानव जाति के उत्थान के लिए दिया गया शाश्वत गीता का संदेश जापान में गूंज रहा है। जिसको और अधिक बढऩे के लिए हरियाणा टीम ने जापान के ओसाका स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के चंद्रू अप्पार को श्रीमद्भागवत गीता (जापानी संस्करण) की 100 प्रतियां भेंट की। ये पत्तियां प्रतियां ओसाका विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर विकास पांडे और कुरुक्षेत्र की वर्तमान टोक्यो निवासी निकिता ने आज आयोजित एक विशेष समारोह में भेंट की।
इस कार्यक्रम में केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, मुख्यमंत्री कार्यालय से पवन चौधरी, एचएसआईआईडीसी से संजय गर्ग और हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग की हीना बिंदलिश ने भाग लिया। इस बैठक में जापान और अन्य देशों में गीता के शाश्वत संदेश के प्रसार के लिए गहन विचार विमर्श हुआ। बैठक में ओसाका के सीजीआई ने जापानी छात्रों के लिए ऑनलाइन गीता शिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। हरियाणा टीम ने ओसाका के सीजीआई से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान- प्रदान कार्यक्रम करने का अनुरोध किया। इसके तहत अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव और आगामी सूरजकुंड मेले में जापानी मंडलियों की भागीदारी होगी।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक मनाया जाएगा, जिसमें 51 देशों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा के सभी जिलों पर जिला स्तरीय और उप मंडल स्तर पर भी गीता जयंती के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान विश्वकर्मा ने सामाजिक एकता और समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत रखने के दिखाए मार्ग : सुभाष सुधा

Thu Oct 23 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिकसंवाददाता – उमेश गर्गदूरभाष – 94161 91877 पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने सभा को 5 लाख रुपए देने की करी घोषणा।समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठ नागरिकों और होनहारों को किया सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 22 अक्टूबर : हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा […]

You May Like

advertisement