आज़मगढ़ : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा निकाली गई ग्राम पंचायत अधिकारी पदों की भर्ती में OBC को  नियमानुसार  27 प्रतिशत आरक्षण लागू न करके OBC  को नियमानुसार आरक्षण निर्धारित न करने तथा केवल उत्तर प्रदेश में  06 लाख पात्र OB छात्र-छात्राओ को छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई से वंचित रखने के विरोध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा में प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा ने ज्ञापन के माध्यम से  मांग की हैं कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के  द्वारा विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2023 दिनांकः 16 मई 2023 के द्वारा उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी पद हेतु  कुल 1,468 पदों के लिए विज्ञापन में 849 सीटें सामान्य उम्मीदवारों के लिए,117 सीटें EWS के लिए, 139 सीटें OBC के लिए 356 SC के लिए और 7 ST के लिए रखे गये हैं। मानदंडों के अनुसार, OBC को  27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए जो लगभग 396 पदों पर आता है जब कुल रिक्तियां 1,468 हैं। लेकिन विज्ञापन के अनुसार  OBC के लिए केवल 139 पदों को आरक्षित किया गया है जो मात्र 9.5 प्रतिशत है। जो कि OBC के साथ अन्याय है। इसलिए उपरोक्त भर्ती में OBC को 27 

प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए।  दैनिक ”हिन्दुस्तान अखबार में 21 मई 2023 के खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मत्रीं  नरेंद्र कश्यप ने स्वीकार किया कि मौजूदा सत्र में उत्तर प्रदेश में 06 लाख  OBC के   पात्र छात्र-छात्रायें समुचित बजट के  आभाव में छात्रवृत्ति एवं फीस भरपाई से  वंचित रह गए हैं। जिसमें कक्षा-10 के ऊपर पढ़ने  वाले पांच लाख एवं कक्षा-10 के नीचे पढ़ने वाले एक लाख गरीब OBC छात्र हैं। इसलिए हमारा संगठन यह मांग करते हैं कि छात्रों की फीस भरपाई एवं 

छात्रवृत्ति का भुगतान तत्काल कराया जाए। नहीं तो उपरोक्त मागों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने तीन चरण में आंदोलन घोषित किया है। 

जिसके अन्तर्गत पहले चरण में आज दिनांकः 24 मईं 2023 को उत्तर प्रदेश के  सभी 75 जिलों से महामहिमआके नाम ज्ञापन दिया गया है। आन्दोलन के दूसरे चरण में दिनांक 31 मई  2023 को  प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्श न तथा तीसरे चरण में दिनांक 15 जून 2023 को प्रदेशव्यापी  रैली -प्रदर्शन करने को ब्याध्य होगा।उपरोक्त के बावजूद भी यदि मांगे पूरी नहीं की जाती है तो उत्तर प्रदेश बंद का आह्वान किया जायेगा इस मौके पर  शैलेश कुमार, मुकेश, रामदवर, विनोद, जितेंद्र, सरोज, लालू प्रसाद, विद्यासागर, राजकुमार, विनोद सुनिता आदि लोग उपस्थित रहें

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने आईएएस बनी विदुषी सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं

Wed May 24 , 2023
अयोध्या:——- 24 मईपूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने आईएएस बनी विदुषी सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएंभारतीय लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूरे देश में 13 वी रैंक हासिल कर आईएएस बनी विदुषी सिंह के आवास पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement