आजमगढ़ शिब्ली नेशनल कॉलेज में नियुक्ति में धांधली के आरोप को प्राचार्य ने एक सिरे से किया खारिज

आजमगढ़ शिब्ली नेशनल कॉलेज में नियुक्ति में धांधली के आरोप को प्राचार्य ने सिरे से किया खारिज

आजमगढ़ के प्रतिष्ठित शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज में विभिन्न विषयों के सहायक प्रोफेसर के 46 पदों की नियुक्तियों में कथित धांधली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए राजभवन ने कुलपति से रिपोर्ट तलब की थी तो वहीं जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने इस मामले में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। जांच समिति 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देगी। उच्च शिक्षा विभाग भी इस संबंध में जांच का निर्देश दे चुका है।
शिब्ली कॉलेज में सहायक प्रोफेसर की भर्ती में कथित धांधली के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। कुछ मीडिया संस्थान ने कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली पर भी उनकी डिग्री और प्राचार्य पद पर नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए थे। साथ ही कॉलेज में सहायक प्रोफेसर की भर्ती में भी सवाल उठे।
अपने ऊपर लगे आरोपों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर की भर्ती को लेकर प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली सामने आए और उन्होंने प्रेस वार्ता करके सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। सुनते हैं उन्होंने क्या जानकारी दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर-एसपी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Sat Nov 25 , 2023
मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा जांजगीर-चांपा 25 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जांजगीर स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर-एसपी ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था […]

You May Like

Breaking News

advertisement