शिब्ली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन प्राचार्य प्रो. अफ़सर अली के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न

आजमगढ़। कार्यक्रम प्रथम इकाई – प्राथमिक विद्यालय, मानचोभा तथा द्वितीय इकाई – प्राथमिक विद्यालय, ककरहटा में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी अफ़ज़ल हुसैन, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शरफुद्दीन अहमद, ग्राम प्रधान ककरहटा श्री अब्दुल मन्नान, ग्राम प्रधान मंचोभा श्री सुनील तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत कर किया गया।
इसके पश्चात स्वयंसेवक/सेविकाओं द्वारा नशा मुक्ति, दहेज प्रथा के दुष्परिणाम, सड़क सुरक्षा, बेटियों की शिक्षा, स्वच्छता जैसे सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली भाषण एवं जागरूकता गीत प्रस्तुत किए गए। इसके बाद दोनों गांवों में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवक/सेविकाओं ने ग्रामीणों से संवाद कर मतदान, नागरिक कर्तव्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आसिम खान ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं मूल्यों पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. मीसम अब्बास ने विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज़फ़र आलम ने किया तथा व्यवस्थाओं का संचालन डॉ. नसीम, श्री मोहम्मद आसिफ एवं अन्य सहयोगियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और कार्यक्रम से लाभान्वित हुए। अंत में सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक भोज ग्रहण किया तथा कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया।




