कुवि के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की छात्रा ने वन विभाग की प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान

कुवि के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की छात्रा ने वन विभाग की प्रतियोगिता में जीता द्वितीय स्थान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी सीनियर मॉडल स्कूल की 12 वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की छात्रा हेमाक्षी ने वन्य विभाग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एमएम सिंह ने सोमवार को प्रार्थना सभा में हेमाक्षी को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्कूल को ऐसे होनहार विद्यार्थियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हेमाक्षी अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बनेंगी।
डॉ. एमएम सिंह ने कहा कि हर बच्चा प्रतिभा का धनी होता है इसलिए उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। वे मंच पर आकर खुद को साबित कर सकते हैं और इससे उनकी प्रतिभा को निखार मिलेगा। सफलता का दूसरा नाम कठोर परिश्रम है तथा कोई भी व्यक्ति बिना कड़ी मेहनत के भी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा 28 सितंबर 2022 को राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई थी। जिसमें जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में हेमाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विषय के साथ अतिरिक्त गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। वे ऐसा कर स्वयं को साबित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी समय-समय पर शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने किया राष्ट्रपति का स्वागत

Mon Oct 10 , 2022
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ने किया राष्ट्रपति का स्वागत। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हरियाणा की पहचान गीता के संदेश वाला स्मृति चिह्न किया भेंट। चंडीगढ़, 10 अक्तूबर :हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंजाब राजभवन पहुंच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement