आज़मगढ़:कंबल वितरण का कार्य एक सामाजिक सेवा है- दुर्गा प्रसाद

आजमगढ़। राष्ट्रीय समरसता विचार मंच के तत्वावधान में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी कामरेड जहीर खां की 21वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को नेहरू हाल के सभागार में 500 जरूरतमंदों में कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि डा. पंकज राय व प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा. राजेश सिंह रहे।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद यादव ने कहाकि यह कंबल वितरण का कार्य एक सामाजिक सेवा है। ये सभी जिम्मेदार लोगों के द्वारा होनी चाहिए, जिससे गरीबों को एक भरोसा रहेगा कि समाज द्वारा उसकी मदद होगी।
डॉ पंकज राय ने कहाकि ऐसे कार्यक्रम में मैं अपना सहयोग देता रहूंगा। राष्ट्रीय समरसता विचार मंच के तत्वावधान में कम्बल वितरण कार्यक्रम सराहनीय है।


डा. राजेश सिंह ने कहाकि यह एक दुर्लभ संयोग है कि मंच पर डाक्टर एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद है। इससे इंसान की सेहत सुधरेगी एवं इंसानियत निखरेगी।
समरसता विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जाहिद उर्फ आजाद नेता ने कहाकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पुण्यतिथि एवं अवतरण दिवस मनाते रहेंगे। जिससे समाज के नौजवानों एवं जिम्मेदार लोगों को उनके जीवन चरित्र से सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। कार्यक्रम में जनपद क मशहूर शायर ताज आजमी ने अपनी रचनाओं से समां बाधा। संचालन गिरीश मौर्या ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक तिवारी, अरविन्द कुमार, वेदप्रकाश यादव, बाबी मौर्य, फिरोज खॉ, जुगुल किशोर पाठक, जगदीश दास, रवि पाण्डेय एवं कामरेड जहीन खॉ के पुत्र इलियास खॉ के साथ लगभग 500 लाभार्थी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:साम्प्रदायिकता के खिलाफ एकजुट होकर नफरत को बढ़ावा देने वाली राजनीतिक साजिशों को जनता के सामने बेनकाब करने की जरूरत है--विभूति नारायण राय

Sun Jan 2 , 2022
विभूति नारायण राय प्रख्यात साहित्यकार, प्रगतिशील लेखक संघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वकुलपति(म.गा.अं.हिं.विश्वविद्यालय, वर्धा) एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक आज़मगढ़ 1 जनवरी 2022——-भारत का राष्ट्रवाद नेहरू का राष्ट्रवाद है।धर्मनिरपेक्षता के साथ खिलवाड़ राष्ट की एकता के लिए बाधक है।लेखकों, कलाकारों,वुद्धिजीवियों को साम्प्रदायिकता के खिलाफ एकजुट होकर नफरत को बढ़ावा देने […]

You May Like

advertisement