बिहान समूह सिरहासार भवन जगदलपुर में उपलब्ध करवा रही तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान में शान से हों शामिल

जगदलपुर, 12 अगस्त 2025/ देश की आजादी पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक पूरे उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रव्यापी पहल को जिले में कलेक्टर श्री हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के कुशल मार्गदर्शन में तीन चरणों में क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी मां बम्लेश्वरी स्वयं सहायता समूह आसना की सदस्य कुंती मोरला और पिंकी बघेल ने एक अनूठी पहल की है। उक्त समूह द्वारा संभाग मुख्यालय जगदलपुर के सिरहासार भवन परिसर में एक विशेष स्टॉल लगाया गया है। जिसमें समूह के हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ-साथ हर घर तिरंगा अभियान के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए तिरंगे से संबंधित विभिन्न उत्पाद भी उपलब्ध हैं।
     समूह के स्टॉल में तिरंगा झंडा, तिरंगा माला, तिरंगा बैच, तिरंगा हैंड बेल्ट और तिरंगा स्टिकर जैसे आकर्षक उत्पाद विक्रय किए जा रहे हैं। यह पहल न केवल राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह स्टॉल स्थानीय लोगों के लिए तिरंगे से जुड़े उत्पाद खरीदने और हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने का एक प्रेरक अवसर प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“स्वतंत्रता दिवस“ 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित

Tue Aug 12 , 2025
बलरामपुर, 12 अगस्त 2025/ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद रहेगा।उक्त दिवस में कलेक्टर श्री कटारा ने जिले में मदिरा […]

You May Like

advertisement