संदिग्ध परिस्थितियों के चलते महिला ने लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप

विजय बहादुर गुप्ता (संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज, संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक महिला ने छत के कुंडे में फांसी का फंदा बनाया और उसमें लटककर आत्महत्या कर ली। इस दौरान पति और उसके बच्चे घर पर मौजूद नहीं थे। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी द्वितीय अजय कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक घटना थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम सनैयारानी मेवाकुंवर की है। बताया जाता है कि शाम करीब 6 बजे गांव निवासी राजीव यादव अपने दोनों बच्चों के साथ घर के बाहर घूम रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों के चलते राजीव की पत्नी लक्ष्मी यादव (25) में छत के कुंडे में फांसी का फंदा बना लिया और उसमें लटककर आत्महत्या कर ली। जब पति बच्चों के साथ घर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। जिससे घर में कोहराम मच गया। आस पड़ोस के लोग भी घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की तैयारी शुरू कर दी। बताया जाता है मृतका लक्ष्मी रिठौरा के गांव कलापुर की रहने वाली थी और करीब 7 वर्ष पूर्व मृतका की शादी राजीव से हुई थी। मृतका के दो बच्चे एक पुत्री व एक पुत्र है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। खबर लिखे जाने तक मृतका का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है।तथा थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है ।
वहीं जानकारी करने पर सी0 ओ0 द्वितीय अजय कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों का कहना है कि लड़की को मार कर लटकाया गया है,इसलिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतका का पंचनामा की कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फर्जी सीबीआई अफसर बनकर ivri के रिटायर्ड वैज्ञानिक से 1.29 करोड की ठगी

Sat Jun 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इज्जतनगर स्थित आईवीआरआई कैंपस में रहने वाले रिटायर्ड वैज्ञानिक शुकदेव नंदी एक हाईटेक साइबर गैंग का शिकार बन गए। खुद को सीबीआई और बेंगलुरु पुलिस का अफसर बताने वाले ठगों ने उनके आधार नंबर से जुड़ी फर्जी कहानी सुनाई और डराकर एक के बाद […]

You May Like

advertisement