बरेली: किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप जांच में जुटी थाना पुलिस

किशोर का शव मिलने से मचा हड़कंप जांच में जुटी थाना पुलिस

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : तालाब किनारे किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। हालांकि, परिजनों ने रंजीश से इनकार किया है।
थाना आंवला के गांव दिगोही निवासी प्रमोद श्रीवास्तव का 14 वर्षीय बेटा सोनू सोमवार की रात मोबाइल पर बात करता हुआ घर से बाहर चला गया। इसके बाद वापस नहीं आया। रातभर परिजन उसे खोजते रहे, लेकिन उसका पता नहीं लगा। मंगलवार की सुबह उसकी मां और मौसी तालाब किनारे गई तो बेटे का लहूलुहान शव देख चीख पड़ीं।
जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आसपास गहनता से जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार से जानकारी की। परिजनों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। बताया गया है कि तालाब के पास घुमंतू बंजारों ने डेरा लगा रखा है। पुलिस उन लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी कर रही है। उनकी मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी हुआ फरार

Wed May 17 , 2023
एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर आरोपी हुआ फरार दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : थाना बीसलपुर निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। […]

You May Like

Breaking News

advertisement