स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धन की नहीं होगी कमी—डिप्टी सीएम


“दो माह में सभी अस्पताल ऐसे ही व्यवस्थित दिखें”—कोइनहा पीएचसी मॉडल की सराहना

आजमगढ़।

  जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने हेतु आज कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोइनहा का स्थलीय निरीक्षण किया।
    निरीक्षण के दौरान दोनों माननीय मंत्रियों ने चिकित्सालय परिसर में उपलब्ध दवाओं, पैथोलॉजी जाँच, टीकाकरण सेवाओं, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा उपस्थित मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने मौके पर उपस्थित प्रभारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की तथा उनके द्वारा दिए गए सटीक एवं संतोषजनक उत्तरों से संतुष्टि व्यक्त की।
निरीक्षण के समय उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार—

पैथोलॉजी में कुल 15 प्रकार की जाँचें अनुमन्य हैं, जिनमें से 10 जाँचें संचालित पाई गईं।
ईडीएल (Essential Drug List) के अनुरूप 177 प्रकार की दवाएं चिकित्सालय में उपलब्ध पाई गईं।
ओपीडी का औसत लगभग 75 मरीज प्रतिदिन है।
आज निरीक्षण के समय तक 40 मरीजों का पंजीकरण किया जा चुका था।
चिकित्सालय परिसर में संचालित आयुर्वेदिक विंग की सक्रियता भी सराहनीय रही, जहाँ सुबह से 15 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। इस पर द्वय मंत्रियों ने विशेष प्रशंसा व्यक्त की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए चिकित्सालय की साफ-सफाई, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि जनपद के अन्य चिकित्सालयों को भी इसी प्रकार विकसित करते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि दो माह पश्चात पुनः निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विजय बहादुर पाठक के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु उनके पैत्रिक ग्राम बड़सरा खालसा आए हुए थे, इसी क्रम में उन्होंने समीप स्थित न्यू पीएचसी कोइनहा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित प्रशासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मीडिया कर्मियों ने भी पूरे निरीक्षण के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
अंत में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने अधीक्षक तहबरपुर डॉ. सुशील अग्रहरि एवं उनकी पूरी टीम को इस उत्कृष्ट व्यवस्था हेतु बधाई दी। साथ ही अधीक्षक पल्हनी एवं रानी की सराय को भी सहयोगात्मक भूमिका के लिए प्रशंसा की।

                                 

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एडीएम ने क्रॉप कटिंग कराकर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन

Thu Apr 9 , 2026
_लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत एडीएम ने क्रॉप कटिंग कराकर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन_ किसान गेहूँ धान क्रय केंद्र पर ही विक्रय करें ताकि न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके – एडीएम अवशेष कृषि अपशिष्ट को खेतों में न जलाए – एडीएम रायबरेलीः- 09 अप्रैल 2026अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने […]

You May Like

advertisement