उत्तराखंड पंचायत चुनाव में जमकर पड़े वोट

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में जमकर पड़े वोट,
सागर मलिक

4 बजे तक 55% मतदान हुआ

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के पर्व को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है, खासकर महिलाओं और युवाओं में। इस बीच शाम 4 बजे तक कुल 55% मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी अधिक देखने को मिल रही है। मतदाता उत्साह से लाइन में लगे हुए हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बारी का इंतजार कर रहे हैं। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर खासा जोश दिखाई दिया।

नैनीताल जिले के चार विकासखंडों में 59.37% मतदान हुआ है। चंपावत जिले में कुल 55.75% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें लोहाघाट में 58.03% और पाटी में 53.80% मतदान हुआ। पिथौरागढ़ के धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट और कनालाछीना क्षेत्रों में 56.70% मतदान हुआ है।

मतदान प्रक्रिया की निगरानी खुद जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने की। मतदान को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पूर्व आईजी बिमला गुंज्याल ने भी गुंजी में पहुंचकर मतदान किया, जिससे लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृहक्षेत्र खटीमा में जबरदस्त वोटिंग देखने को मिली। उधमसिंह नगर जिले के खटीमा, सितारगंज, गदरपुर और बाजपुर विकासखंडों में कुल 68.19% मतदान हुआ, जबकि अकेले खटीमा में 68.93% वोटिंग दर्ज की गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CMHO अजमेर एवं रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो के सहयोग से विश्व हेपिटाइटिस डे के उपलक्ष्य में जन चेतना अभियान

Fri Jul 25 , 2025
VV NEWS अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अलीराष्ट्रीय वायरल हेपिटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम भारत सरकार के तत्वाधान में ज ला ने मेडिकल कॉलेज अजमेर द्वारा CMHO अजमेर एवं रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो के सहयोग से विश्व हेपिटाइटिस डे के उपलक्ष्य में जन चेतना अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement