युवती के लिये पिता की गरीबी बन गई अभिशाप

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

मो नंबर

रायबरेली में एक युवती के लिये पिता की गरीबी अभिशाप बन गई। बेटी की शादी में बीस लाख के दहेज की मांग पूरी नहीं कर सका तो बारात ही नहीं आई। युवती दुल्हन बनकर तैयार थी। घर में बारातियों के स्वागत को लेकर बज रही शहनाइयों ने उस समय दम तोड़ दिया जब वर पक्ष की तरफ से खबर आई कि वह बारात नहीं ला रहे हैं। बारात न लाने का कारण जानकर मजबूर बाप कुछ भी करने की स्थिती में नहीं था सिवा इसके कि कानून की मदद ले। पुलिस ने फिलहाल दूल्हा समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। मामला शिवगढ़ थाना इलाके के बैंती गांव का हैं। यहाँ के रहने वाले राजेंद्र जायसवाल ने अपनी बेटी शिवानी का रिश्ता सीतापुर के अंकित जायसवाल के साथ तय किया था। कुछ दिन पहले धूमधाम के साथ तिलक भी चढ़ गया था। कल अंकित की बारात आनी थी। राजेंद्र जायसवाल ने अपनी हैसियत के मुताबिक बरातियों के स्वागत की भी तैयारी कर रखी थी। उधर दुल्हन भी सज धज कर तैयार थी। लेकिन बारात तय समय से काफी देर तक नहीं पहुंची तो वधु पक्ष के लोगों को चिंता हुई। उन लोगों ने दूल्हे अंकित के पिता को फोन किया तो उन्होंने बताया कि पूर्व में की गई मांग पूरी नहीं हुई इसलिये वह बारात नहीं ले गया। इतना सुनते ही राजेंद्र जायसवाल सकते में आ गए। उधर दुल्हन को जब पूरी बात मालूम हुई तो उसने भी बिलख बिलख कर रोना शुरू कर दिया। मजबूरन राजेंद्र जायसवाल ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वर पक्ष के लोगों ने तिलक के बाद दूल्हे की नौकरी लगवाए जाने को लेकर बीस लाख नगद और चार पहिया गाडी की मांग रखी थी। शिवानी के पिता ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उन लोगों अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उसी का नतीजा रहा कि कल सारी तैयारियों के बाद भी बारात नहीं आई। पुलिस ने फिलहाल राजेंद्र जायसवाल की तहरीर पर वर पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हांसी में लायंस क्लब के रक्तदान शिविर में राजेश खोथ व संजय भुटानी ने विशिष्टजन को किया सम्मानित‌

Sun Mar 2 , 2025
संजीव कुमारी। हांसी, 2 मार्च : सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व लायंस क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रक्तदान शिविर में करीब 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। महाविद्यालय प्रशासक व एस.डी.एम. राजेश खोथ की अध्यक्षता, प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय […]

You May Like

advertisement