Uncategorized

गुरुकुल में चल रहे आर्य वीरांगना शिविर का तीसरा दिन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

बेटियों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण।

कुरुक्षेत्र,4 जून : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में चल रहे आर्य वीरांगना दल योग एवं जीवन निर्माण शिविर में आज बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य शिक्षिका बहन अभिलाषा जी के नेतृत्व में सभी सहायक शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इस दौरान शिविर में पहुंची बेटियों को जूड़ो कराटे और लाठी से विकट परिस्थितियों में स्वयं की और दूसरों की कैसे सुरक्षा की जाए, यह सिखाया गया। इस अवसर पर शिविर के संयोजक जयपाल आर्य एवं प्रशिक्षण प्रमुख संजीव आर्य भी मौजूद रहे।
गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्यश्री देवव्रत जी के पावन मार्गदर्शन में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा और गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संयुक्त प्रयासांे से गुरुकुल में पांच दिवसीय शिविर लगा है जिसमें कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद जिलों के विभिन्न गांवों से 800 से अधिक लड़कियां योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, स्तूप निर्माण, डम्बल, लेजियम और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। साथ ही इन सभी युवतियों को भारतीय संस्कृति और वैदिक ज्ञान से भी रूबरू करवाया जा रहा है। शिविर में पहुंची सभी लड़कियों को दैनिक यज्ञ के प्रशिक्षण के साथ-साथ विद्वानों के प्रवचनों के माध्यम से देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया जा रहा है जिससे वे समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में सक्षम हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel