बरेली:बोम्बे हौजरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शीत परिधान 2023 की प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

बोम्बे हौजरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शीत परिधान 2023 की प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : शहर के झूलेलाल द्वार स्थित होटल गाला गैलेक्सी में मैसर्स बोम्बे हौजरी द्वारा तीन दिवसीय शीत परिधान 2023 की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 10 जुलाई से प्रारंभ इस शीत परिधान प्रदर्शनी का समापन 12 जुलाई को होगा। प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे 39 कम्पनियों के शीत परिधान कलेक्शन उपलब्ध हैं। कानपुर, मुंबई एवं लुधियाना, आदि शहरों से आये हुए परिधान व्यापरियों ने शीत परिधानों के नये 2023 कलेक्शन को प्रदर्शनी में रखा हुआ है, जिसमेँ बच्चों से लेकर बड़ों के मेल व फीमेल शीत बस्त्रों का नया कलेक्शन देखा जा सकताहै। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में बरेली ही नहीं, बल्कि दूर दूर से व्यापारी इस शीत परिधानों की नयी 2023 बैरायटी को देखने आ रहे हैं।
बोम्बे हौजरी के संस्थापक एवं चेयरमैन रोमी सेठी के अनुसार 1960 से लेकर 2023 तक उनकी तीसरी पीढ़ी लगातार थोक परिधानों के इस व्यवसाय को आगे बढ़ा रही है और हमेशा ही मुनासिब दामों में बेहतर देने की कोशिश कर रही है। बोम्बे हौजरी के सीईओ एवं रोमी सेठी के पुत्र गीत सेठी के अनुसार उनका प्रयास हर बार और बेहतर देने की कोशिश करना है, जिसकी बजह से लोगो का बोम्बे हौजरी के साथ एक विश्वास का नाता बना हुआ है। उन्होनें कहा कि बह बहुत खुश हैं कि व्यापारीगण यहां एक ही छत के नीचे विशाल नयी रेंज देखकर बहुत प्रसन्न हैं और नए ऑर्डर प्रदान कर रहे हैं। प्रदर्शनी में सियाराम एवं मोंटी कार्लो आदि कम्पनियों के स्टालोँ पर शीत परिधानों की विशाल रेंज यहां आये हुए व्यापरियों को बहुत पसंद आ रही है। सभी कम्पनियों ने अप्ने स्टालोँ को परिधानों की नयी रेंज के साथ सुसज्जित किया हुआ है। बॉम्बे हौजरी परिवार नये शीत परिधानों की विशाल रेंज प्रदर्शनी द्वारा एक ही छत के नीचे उपलब्ध करा रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुलपति डॉ.राजीव सूद होंगे सेवाश्री अवार्ड से सम्मानित

Tue Jul 11 , 2023
कुलपति डॉ.राजीव सूद होंगे सेवाश्री अवार्ड से सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 दिल्ली 10 जलाई : दिल्ली के डॉ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में आज उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समिति ने बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त कुलपति डॉ. राजीव सूद से भेंट की। इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement