बरेली: रामगंगा नदी में कछुओं की तीन प्रजातियां हैं संकटग्रस्त

रामगंगा नदी में कछुओं की तीन प्रजातियां हैं संकटग्रस्त

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : भारतीय संस्कृति में कछुओं का पौराणिक महत्व है। पूरे देश में कछुओं की लगभग 29 प्रजातियां हैं, जिनमें से 15 प्रजातियां सिर्फ प्रदेश में पाई जाती हैं, लेकिन आज मानव निर्मित संकट ने कछुओं की कई प्रजातियों को विलुप्तीकरण की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।
बरेली और आसपास के जिलों में बहने वाली रामगंगा नदी में ही कछुओं की आठ प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन तस्करी और शिकार के चलते आज इन आठ में से तीन प्रजातियां संकटग्रस्त हैं। यही वजह है कि वन विभाग की मदद से आज डब्लू डब्लू एफ इंडिया कछुओं के संरक्षण को लेकर काम कर रहा है। खास तौर से बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में नदी किनारे हैचरियां बनाकर कछुओं और उनके अंडों के संरक्षण का कार्य किया गया।
डब्लू डब्लू एफ इंडिया के समन्वयक डॉ. मोहम्मद आलम बताते हैं कि कछुआ करीब 20 हजार करोड़ वर्ष पहले से हो रहे जलवायु परिवर्तन के अनुरूप अपने आप को ढाल रहे हैं। इनकी खासियत है कि यह नदी, तालाब, जलाशयों के पारिस्थितिकी तंत्र में अहम किरदार अदा करते हैं।
मसलन साफ पानी को प्रदूषित करने वाले पदार्थों व बीमार मछलियों को खाकर पानी की स्वच्छता बरकरार रखते हैं, लेकिन कुछ लोग अपने फायदे के लिए कछुओं की तस्करी करते हैं। वहीं नदी किनारे होने वाली खेती ( पॉलेज) के कारण सबसे ज्यादा कछुओं को नुकसान होता है। आलम के मुताबिक नदी जितना ज्यादा प्रदूषित होगी, उतना कछुआ की प्रजातियां संकटग्रस्त होंगी। जिसका बड़ा उदाहरण मुरादाबाद जिला है। यहां रामगंगा नदी काफी प्रदूषित है। ऐसे में कछुआ संरक्षण को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ी। कई बार कछुए मछुआरों के जाल में फंसकर मर जाते हैं।
रामगंगा में मिलने वाले कछुआ की आठ प्रजातियां रामगंगा नदी में जो आठ प्रजातियां मिलती हैं उनमें इंडियन ब्लैक टर्टल, ब्राउन रुफ्ड टर्टल, इंडियन टेंट टर्टल, थ्री-स्ट्रिप्ट रुफ्ड टर्टल, इंडियन फ्लैप्सेल टर्टल, इंडियन सॉफ्टशैल टर्टल, इंडियन नैरो-हेडेट साफ्टशैल टर्टल, इंडियन हिल टर्टल शामिल हैं, जिसमें से ब्राउन रुफ्ड टर्टल, इंडियन टेंट टर्टल, थ्री-स्ट्रिप्ट रुफ्ड टर्टल कछुआ की तीन प्रजातियां इन दिनों संकट ग्रस्त हैं।
वहीं ललित कुमार वर्मा (मुख्य वन संरक्षक) ने बताया कि
वन विभाग व जिला प्रशासन के सहयोग से डब्लूडब्लूएफ की टीम कछुओं के संरक्षण को लेकर काम कर रही है। मयूर वन चेतना में शावक कछुओं के लिए नर्सरी भी बनाई गई है। विभाग संकटग्रस्त कछुओं की प्रजाति के संरक्षण को लेकर बेहद गंभीर है ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: जमीन पर विवाद में पिता पुत्री ने तलवार से किया युवक पर हमला

Wed May 24 , 2023
जमीन पर विवाद में पिता पुत्री ने तलवार से किया युवक पर हमला दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव में बाग की जमीन पर विवाद के चलते पिता और पुत्री ने तलवार से एक शख्स पर हमला कर दिया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में […]

You May Like

Breaking News

advertisement