अब तक 1,10,627 किसानों ने 4,57,774.12 टन धान बेचा, जिले के 50 प्रतिशत से अधिक किसानों ने बेचा धान

जांजगीर-चांपा, 30 दिसंबर, 2021/जिले में एक दिसंबर से अब तक 1,10,627 किसानों से 4 लाख 57 हजार 774.12 टन धान की खरीदी की गई। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विगत एक दिसंबर से राज्य के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले के 50 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत किसान धान बेच चुके हैं। विगत तीन वर्षाें से किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से इनपुट अनुदान की राशि मिलने से पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है।
     जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1,99,990 पंजीकृत किसान है। इनमें से 1,10,627 किसानों ने 28 दिसंबर तक 457774.12 टन धान बेचा है।  कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल ,टोकन आदि की ब्यवस्था के प्रति किसान खुश हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
    क्रमांक//फोटो

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पीएम मोदी आज हल्द्वानी दौरे पर,इन योजनाओं का करेगें शिलान्यास,

Thu Dec 30 , 2021
देहरादून/हल्द्वानी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड आ रहे हैं। वह हल्द्वानी में 17600 करोड़ की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से राज्यवासियों को उम्मीद जगी है कि पिछले विधानसभा चुनाव की भांति इस बार भी वह देवभूमि को कोई […]

You May Like

advertisement