Uncategorized

प्रदेश की सांग जैसी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए सरकार ने दिया सांग महोत्सव का अनोखा मंच : कैलाश सैनी

मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने भी सांग को लेकर साझा किए अपने अनुभव,सांग की शानदार प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी ने एक ग्रुप को दी 11 हजार रुपए की राशि।
प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह की तस्वीर पर अर्पित किए पुष्प।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 24 फरवरी : मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि प्रदेश की सांग जैसी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए सरकार की तरफ से सांग महोत्सव का अनोखा मंच दिया है। इस मंच पर प्रदेश भर से करीब 25 सांग के ग्रुप के कलाकारों ने युवा पीढ़ी के समक्ष सांग जैसी विधा को अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया है। यह कलाकार ही सांग जैसी विधा को संरक्षित करने का काम कर रहे है और इन कलाकारों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रोत्साहित करने का काम कर रहे है।
मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी मंगलवार को देर सायं हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से आयोजित 5 दिवसीय सांग महोत्सव 2026 के दूसरे दिन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह, पद्मश्री डा. महावीर गुड्डू, राष्ट्रपति अवार्डी प्रेम देहाती, प्रोफेसर रामनिवास सहरावत, डा. हनीफ खान, एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने प्रसिद्ध सांगी धनपत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने सांग की प्रस्तुति से खुश होकर लोक कलाकार सुभाष और उनके साथी कलाकारों की सांग पार्टी को 11 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की है।
डीआईपीआरओ डा.नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी को स्वच्छ पर्यावरण बनाएं रखने के लिए एक पौधा भेंट किया और पद्मश्री डा. महावीर गुड्डू ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने बचपन के दिनों में देखे सांग के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि इस सांग की विधा से कलाकार समाज की कुरीतियों से बचने का संदेश देने के साथ-साथ समाज में भाईचारा बनाए रखने की भावना का संदेश भी देते है। इस विधा को युवा पीढ़ी के लिए सहेजने के उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार जनसम्पर्क विभाग की तरफ से सांग महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया है। इस सांग महोत्सव का आयोजन प्रसिद्घ सांगी धनपत सिंह सांगी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इस सांग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को मुख्यमंत्री 1 लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार ही सांग महोत्सव में भाग लेने वाली टीमों को आर्थिक सहायता के रूप में 30-30 हजार की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सभी प्रयास केवल हरियाणा की सांग विधा को जीवित रखने के लिए किए जा रहे है। इस सांग में कलाकारों ने अपने रोल में पूरी जान फूंकने का काम किया है। जिसके चलते ही इस सांग को देखने के लिए दूर दराज से दर्शक पहुंचे है। इन दर्शकों के माध्यम से ही सांग विधा का संदेश घर-घर तक पहुंचेगा और सरकार का मकसद भी पूरा होगा। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन रामनिवास ने किया। इस मौके पर अधीक्षक हाकिम सिंह, धर्मपाल, विकास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel