9 से 12 जनवरी तक धान खरीदी हेतु टोकन जारी नहीं किया जाएगा- नोडल अधिकारी

जांजगीर-चांपा, 09 जनवरी, 2022/ नोडल अधिकारी धान खरीदी श्री अश्वनी पांडेय ने बताया कि  समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के सुब्यवस्थित रखरखाव के लिए  9 से 12 जनवरी तक किसानों को धान खरीदी के लिए टोकन जारी नहीं किए जाएंगे।खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी कार्य प्रगति पर है। विगत दिनों हुई बारिश में जिले के कुछ उपार्जन केन्द्रों द्वारा खरीदे गए धान को सुरक्षित रूप से ढंक कर नही रखा गया था। जिसके कारण कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा इन केंद्रों में धान के सुरक्षित रखरखाव के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग द्वारा 9 जनवरी से आगामी 03-04 दिनों तक बारिस की संभावना बताई गई है।    सहकारी बैंक के जिला नोडल अधिकारी श्री पांडेय  द्वारा सभी सहकारी समिति के शाखा प्रबंधकों और पर्यवेक्षकों को पत्र जारी कर 9 से 12 जनवरी तक धान खरीदी  हेतु टोकन जारी नहीं  कहा गया है। पत्र में उक्त अधिकारियों से कहा गया है कि  अपने अधीनस्थ आने वाले उपार्जन केन्द्रों में खरीदे गये धान का स्टेक लगाकर सुरक्षित रूप से तारपोलिन से ढंकना सुनिश्चित करें।उपार्जन केन्द्रों में पानी की निकासी की  समुचित व्यवस्था करने और खरीदे गये धान को बारिश के पहले सुरक्षित रख-रखाव  सुनिश्चित  करने कहा गया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जांजगीर-नैला, अकलतरा, रसेड़ा और नवापारा के कुल 8 वार्ड के चिन्हांकित क्षेत्र माईक्रो कंटेन्मेंट जोन घोषित

Sun Jan 9 , 2022
जांजगीर-चांपा, 09 जनवरी, 2022/  जिला दंडाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने पर नगर पालिका जांजगीर-नैला के वार्ड क्रमांक.04 व 23, अकलतरा के वार्ड नंबर 5, 6,  11, 13  व 14, अकलतरा तहसील के ग्राम रसेड़ा के वार्ड क्रमांक 09 और डभरा तहसील के ग्राम नवापारा […]

You May Like

advertisement