ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु विकास खंड स्तरीय प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम का प्रशिक्षण तीन बैच में संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के सदस्यों का विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण तीन बैच में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी पंचायत वीरपाल सिंह ने किया। उद्घाटन सत्र में राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य, नियम, अपेक्षाएं आदि पर चर्चा करते हुए आईस ब्रेकिंग गेम के द्वारा परिचय कराया। राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं मास्टर ट्रेनर सोनल तोमर द्वारा सहभागी, पावर वाक, छोटे समूह में चर्चा, फिल्म प्रदर्शन आदि के माध्यम से विभिन्न बिंदुओं पर समझ विकसित करते हुए विकास की अवधारणा, मॉडल पंचायत पर फिल्म के प्रदर्शन, सतत् विकास के लक्ष्य, मॉडल पंचायत, ग्राम पंचायत विकास योजना, सोशल प्लान आदि पर चर्चा की। लो कॉस्ट, नो कॉस्ट पर बड़े समूह में चर्चा की गई। ग्राम पंचायत विकास योजना पर चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत विकास योजना के चरण को विस्तार पूर्वक बताया फिल्म आदि के द्वारा चरण पर चर्चा की। जीपीडीपी क्या, क्यों, कैसे आदि पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान नासिर अली खान, अशोक कुमार, ग्राम पंचायत सदस्य भागवत सरन, आरती, पंचायत सहायक हेमंत, आराधना, अंजलि, पूजा, सोनम गंगवार, रीना, नाजिरा आदि ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, स्वच्छ भारत मिशन के मंडलीय सलाहकार राजपाल सिंह, विनय दीप, रवि कुमार, लवलेश कुमार, उदयवीर आदि का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मा. विशेष रोल प्रेक्षक/संयुक्त सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में जनपद बरेली के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बैठक का किया आयोजन

Sat Feb 14 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : मा. विशेष रोल प्रेक्षक/संयुक्त सचिव, भारत सरकार नई दिल्ली संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद बरेली के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में मा. विशेष […]

You May Like

advertisement