शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए पारदर्शी और सुव्यवस्थित दाखिला प्रक्रिया आवश्यक: प्रो. धीमान

शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए पारदर्शी और सुव्यवस्थित दाखिला प्रक्रिया आवश्यक: प्रो. धीमान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में ड्राफ्ट एंड काउंसलिंग की मीटिंग, एडमिशन प्रक्रिया पर मंथन।

कुरुक्षेत्र,23 जून :
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान की अध्यक्षता में ड्राफ्ट एंड काउंसलिंग मीटिंग हुई, जिसमें सत्र 2025–26 की बीएएमएस, बीएचएमएस और एमडी/एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर व्यापक चर्चा की गई। मीटिंग में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की दाखिला प्रक्रिया,फीस स्ट्रक्चर, सीट मैट्रिक्स, ऑनलाइन काउंसलिंग प्रणाली जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा हुई। सभी प्राचार्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए और बेहतर समन्वय के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि आयुष शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पारदर्शी और सुव्यवस्थित दाखिला प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है। यह बैठक केवल दाखिले तक सीमित नहीं,बल्कि छात्र हितों,गुणवत्ता शिक्षा और संस्थानों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।
उन्होंने यह भी कहा कि श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय हर वर्ष शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करता है, और सत्र 2025-26 में दाखिला प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. जितेश कुमार पंडा, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. आशु, उपकुलसचिव अतुल गोयल के अलावा आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान एवं अस्पताल कुरुक्षेत्र, लाल बहादुर शास्त्री आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर,चौ.देवीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज, जगाधरी, नेशनल आयुर्वेदिक कॉलेज बरवाला, सत्या आयुर्वेदिक कॉलेज महम, बाबा मस्तनाथ आयुर्वेदिक कॉलेज, गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज जींद, धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज चंडीगढ़ के प्रिंसिपल समेत अन्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिजली के रेट बढाकर लोगों की जेबों पर सरकार ने डाला डाका : अशोक अरोड़ा

Tue Jun 24 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक रेट बढाने के साथ-साथ फिक्स चार्ज लगाने की थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने करी निंदा।कहा, तुरंत बढे बिजली के रेट को वापिस ले सरकार। कुरुक्षेत्र : थानेसर के विधायक एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर अशोक अरोड़ा ने कहा है कि हरियाणा सरकार द्वारा बिजली के रेट बढाकर […]

You May Like

advertisement