जिले में आन बान शान से 11 से 17 अगस्त तक हर घर लहराएगा तिरंगा

*समूह की महिलाओं ने अब तक 35 हजार तिरंगे तैयार किये, बनाने का काम जारी*

*जिला से लेकर ग्राम पंचायत में स्टाल लगाकर किया जा रहा झंडे का वितरण*

*समूह की महिलाओं को झंडा निर्माण और राखी बनाने से मिला रोजगार*

जांजगीर-चाम्पा 12 अगस्त 2022/ आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जांजगीर चाम्पा जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाएं हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में 15 दिन से लगातार जुटीं हुए है। अब तक 51 समूह की महिलाओं ने 35 हजार झंडे तैयार करते हुए 32 हजार झंडे का विक्रय करते हुए 3 लाख रुपये आमदनी अर्जित कर चुकी है। साथ ही रक्षाबंधन त्यौहार के लिए समूह की महिलाओं ने राखियों के लिए 70 हजार कमाए है। 

                   जिला कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने ‘ हर घर तिरंगा ‘ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें तिरंगा निर्माण के लिए जिले की सिलाई, कढ़ाई में प्रशिक्षित समूह की महिलाएं तिरंगा झंडा गाइडलाइन के अनुसार बना रही है। समूह की महिलाएं जुलाई के अंतिम सप्ताह से झंडा निर्माण कर रही है। जो अगस्त में भी सतत रूप से जारी रहा। झंडा निर्माण के साथ ही उनका विक्रय भी किया जा रहा है। अब तक 35 हजार झंडा समूह की दीदियों ने तैयार कर 32 हजार झंडे जिला से लेकर ग्राम पंचायत तक स्टाल लगाकर विक्रय किये है।  

*35 समूह 170 महिलायें लगी दिनरात झंडे बनाने में*

जिले में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए 51 स्व सहायता समूह की 170 महिलाओं ने दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए झंडे तैयार किये है। जिससे उनको इस कार्य से रोजगार मिला है। राधे कृष्ण स्व सहायता समूह नवागढ़, आराधना समूह, सागर, दिव्या, शिवशंकर, जय माँ अन्नपूर्णा, शिवशक्ति, जनजागरण, जय माँ शारदा, संजीवनी, दिशा, उन्नति, जागृति, लड्डू गोपाल लक्ष्मी दुर्गा सहित अन्य समूह झंडे बना रहे है। 

*हर साइज हर कीमत के झंडे उपलब्ध*

हर साइज हर कीमत के झंडे समूह की महिलाएं तैयार कर रही है। यह भारत सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार साइज और कपड़े पर यह तिंरगे तैयार किए गए है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी से अपने घर, संस्थान, स्कूल, कॉलेज सहित किसी भी कार्यालय में लगाने की अपील की है। 

*स्टाल में सजे झंडे*

आम नागरिकों को तिरंगा झंडा आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए जिला से लेकर जनपद एवं ग्राम पंचायतों में स्टाल लगाए गए है। इन स्टाल में तिरंगा झंडा 10 रुपये, 50 रुपये 70 रुपये एवं 100 रुपये देकर प्राप्त किये जा सकते है। 

*मनरेगा परिवार से जुड़ेगा तिरंगा अभियान*

मनरेगा से जुड़े परिवारों के घरों से तिरंगा अभियान से जुड़कर अभियान को सफल बनायेगे। मनरेगा के परिवार को तिरंगा झंडे की जानकारी देकर अभियान आए जुड़ने के लिए जनपद पंचायत कार्यक्रम अधिकारी, रोजगार सहायक को प्रचार प्रसार करने कहा गया है। 

*राखियों से भी मिला समूह की दीदियों को रोजगार*

जिले में जहाँ एक और झंडा बनाने से समूह को रोजगार मिल रहा है तो वही दूसरी और राखियां बनाकर विक्रय किये है। 35 स्व सहायता समूह की 210 दीदियों द्वारा राखी तैयार कर लगभग 90 हजार रुपये की राखियों का विक्रय किया है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागरिकों की सुरक्षा के लिए जिले में आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना 

Fri Aug 12 , 2022
जांजगीर-चाम्पा 12 अगस्त 2022/ जिले में हो रही लगातार वर्षा एवं बाढ़ की सम्भावित स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने नागरिकों से सुरक्षित रहने की अपील की । बाढ़ और अप्रिय स्थिति से निपटान हेतु एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष की स्थापना […]

You May Like

advertisement