पिहोवा के गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में तुलसी विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

पिहोवा के गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में तुलसी विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

हरियाणा संपादक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि और प्रसिद्ध व्यापारी समाजसेवी अरुण गुप्ता रहे मुख्य यजमान।
शालिग्राम तुलसी विवाह में लड़का लड़की की तरह सभी रस्म हुई अदा।
लड़की वालो की तरफ से मिलनियां भी हुई।
जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता भी करता है आश्रम।

पिहोवा 24 नवंबर : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज व भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन में एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में आज शालिग्राम तुलसी विवाह संपन्न हुआ।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से कार्तिक मास में श्रीमद भागवत कार्तिक महत्व के साथ शालिग्राम तुलसी विवाह भी किया जाता है जिसमे लड़का लड़की वालो की तरफ से यजमान परिवार सहित आश्रम में आते है और फेरे विदाई सहित बरातियों का स्वागत शुद्ध सात्विक भोजन सभी रस्मों को विधि विधान के साथ संपन्न किया जाता है।
शालिग्राम तुलसी विवाह में लड़के वालों की तरफ से आशीष चक्रपाणि धर्मपत्नी नीलिमा चक्रपाणि के साथ चक्रपाणि परिवार मौजूद रहा और लड़की वालो की तरफ से कन्यादान की रस्म प्रसिद्ध व्यापारी समाजसेवी अरुण गुप्ता धर्मपत्नी सोनिया गुप्ता, विनोद गर्ग, प्रमोद गर्ग, अश्वनी गर्ग परिवार सहित मौजूद रहे।
आश्रम में जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है और कार्तिक मास में सभी के कल्याण के लिए कार्तिक महात्म के साथ श्रीमद भागवत कथा स्वयं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी द्वारा की जा रही है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को कन्या पूजन और कार्तिक महत्व, कन्याओं के पूजन और तुलसी पूजा, गौमाता की सेवा कर पुण्य प्राप्त कर विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
उन्होंने तुलसी पूजा के बारे में बताया की तुलसी पूजा करने वाला व्यक्ति ऊर्जावान के साथ निरोगी भी रहता है यश कीर्ति बरकरार रहती है और धन धान्य के साथ जातक तंदूरस्त रहता है।
इस अवसर पर आश्रम में षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि और अरुण गुप्ता परिवार सहित मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रधान बारूराम बंसल,विक्रम चक्रपाणि, बब्बू चक्रपाणि, सचिन रिस्यान धर्मपत्नी गीता रिश्यान सह परिवार इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भगत्तों ने महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज सहित यजमान तुलसी विवाह में भाग लेते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कार्यकाल समाप्त होने से पहले चेयरमैन प्रतिनिधि ने जनता से अपील की,

Fri Nov 24 , 2023
वी वी न्यूज रुड़की एंकर , सभी नगर पंचायत क्षेत्रो के पँचायत अध्यक्षों का 2 दिसबंर को कार्यकाल समाप्त होने वाला है जिसको लेकर नगर पँचायत पिरान कलियर के चेयरमैन प्रतिनिधि शफक्कत अली ने क्षेत्र की जनता से अपील कर कहा कि उनके कार्यकाल के बाद भी अगर किसी क्षेत्रवासी […]

You May Like

Breaking News

advertisement